NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पठान' से आगे निकली 'जवान', बनी इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 
    अगली खबर
    'पठान' से आगे निकली 'जवान', बनी इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 
    इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'जवान'

    'पठान' से आगे निकली 'जवान', बनी इस साल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 

    लेखन मेघा
    Sep 30, 2023
    06:07 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान ने 25 जनवरी को 'पठान' के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

    फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही तो अब शाहरुख की ही फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।

    बीते दिनों 'जवान' ने 'पठान' को भारत में कमाई के मामले में पीछे छोड़ा था, वहीं अब यह दुनियाभर में भी इससे आगे निकल गई है।

    अब 'पठान' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

    कमाई

    इतनी रही 'जवान' की कमाई

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' ने दुनियाभर में करीब 1,050 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और अब 'जवान' ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

    सैकनिल्क के अनुसार, 'जवान' 23 दिनों में ही दुनियाभर में 1,055 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही है।

    ऐसे में यह दुनियाभर में इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, वहीं यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनकर उभरी है।

    उपलब्धि

    अब तक की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनी

    एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' दुनियाभर में अब तक की पांचवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय और दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

    बॉलीवुड में पहले स्थान पर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का कब्जा है, जिसने दुनियाभर में 1,968.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

    हालांकि, 'दंगल' ने चीन में भी करोड़ों कमाए थे, लेकिन 'जवान' और 'पठान' दोनों ही फिल्में वहां रिलीज नहीं हुई हैं।

    अब देखना होगा कि क्या 'जवान' 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दुनियाभर में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 'दंगल' पहले तो 'बाहुबली 2' दूसरे स्थान पर है। इसके बाद 'RRR' तीसरे और 'KGF 2' चौथे स्थान पर है। अब 'जवान' के आने से 'पठान' छठे स्थान पर पहुंच गई है।

    उपलब्धि

    साल में 2 बड़ी फिल्में देने वाले एकमात्र अभिनेता हैं शाहरुख

    शाहरुख इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी 2 फिल्मों ने एक ही साल में बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।

    अब शाहरुख की फिल्म 'डंकी' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिससे भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही है।

    राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ पहली बार तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं।

    कास्ट

    ये सितारे हैं 'जवान' का हिस्सा

    'जवान' में शाहरुख ने दोहरी भूमिका निभाई है। एक किरदार में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आईं, जिन्होंने फिल्म में कैमियो किया था।

    इसके अलावा शाहरुख नयनतारा के साथ दिखे हैं, जिन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है।

    फिल्म में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और गिरिजा ओक शामिल हैं।

    मालूम हो कि इस हफ्ते 'फुकरे 3' और 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज के बाद 'जवान' के एक टिकट पर दूसरा मुफ्त मिल रहा है।

    पोल

    आपको इनमें से कौन-सी फिल्म ज्यादा पसंद आई?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें
    'पठान' से 'जीरो' तक, ये हैं शाहरुख खान की अब तक की सबसे मंहगी फिल्में 'पठान' से 'जीरो' तक, ये हैं शाहरुख खान की अब तक की सबसे मंहगी फिल्में
    ये भी पढ़ें
    'गदर 2' और 'पठान' से आगे निकली 'जवान', बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म  'गदर 2' और 'पठान' से आगे निकली 'जवान', बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म 
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    जवान फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    शाहरुख खान

    जब करण को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, शाहरुख बोले- देखता हूं कौन मारेगा तुझे गोली  करण जौहर
    'जवान' के लेखक ने बताया, शाहरुख खान के कहने पर किया गया आलिया भट्ट का जिक्र जवान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 450 करोड़ के करीब पहुंची 'जवान', जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    शाहरुख नहीं लेते करण जौहर की फिल्मों के लिए फीस, ये फिल्में भी मुफ्त में की करण जौहर

    जवान फिल्म

    सान्या मल्होत्रा ने बताया क्या है 'जवान' की अभिनेत्रियों के व्हाट्सऐप ग्रुप का नाम सान्या मल्होत्रा
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'जवान' की दैनिक कमाई में भारी गिरावट, गुरुवार का कारोबार रहा सबसे कम  शाहरुख खान
    'जवान' के लिए गंजे क्यों हुए शाहरुख? वजह जानकर होगी हैरानी; खुद सुनाई कहानी शाहरुख खान
    दीपिका पादुकोण ने 'जवान' के लिए नहीं ली फीस, ये फिल्में भी कीं मुफ्त में दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: कैसे बॉलीवुड के लिए मील का पत्थर साबित हुई यश चोपड़ा की 'चांदनी'? जन्मदिन विशेष
    अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2023: शेफाली शाह, जिम सरभ और वीर दास ने बनाई जगह  जिम सर्भ
    'टाइगर 3' से पहले OTT पर देखिए यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में शामिल ये फिल्में यशराज फिल्म्स
    शाहरुख के साथ हाथ मिलाएंगे विशाल भारद्वाज, पहले इस फिल्म के लिए आ रहे थे साथ शाहरुख खान

    मनोरंजन

    हुमा कुरैशी अभिनय के बाद अब लेखन में आजमा रहीं हाथ, लिखेंगी सुपरहीरो जेबा की गाथा हुमा कुरैशी
    शिल्पा ने मां बनने के बाद सही थीं आलोचनाएं, बोलीं- अब किसी से कोई लेना-देना नहीं शिल्पा शेट्टी
    क्या 'जब वी मेट' के सीक्वल पर लगी मुहर, फिर बनेगी शाहिद और करीना की जोड़ी? शाहिद कपूर
    'टाइगर वर्सेज पठान' की स्क्रिप्ट पर लगी मुहर, अलगे साल शूटिंग शुरू करेंगे सलमान और शाहरुख शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025