Page Loader
'गदर 2' और 'पठान' से आगे निकली 'जवान', बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म 
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 'जवान'

'गदर 2' और 'पठान' से आगे निकली 'जवान', बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म 

Sep 29, 2023
02:18 pm

क्या है खबर?

इस साल हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। पहले 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया। इसके बाद अगस्त में आई 'गदर 2' की जमकर कमाई हुई। 'गदर 2' को शाहरुख खान की 'जवान' ने जबरदस्त टक्कर दी। 28 सितंबर को 'गदर 2' 'पठान' को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी थी। अब एक दिन बाद ही 'जवान' ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

खबर

सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी 'जवान'

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने 'पठान' और 'गदर 2' को पीछे छोड़ कर शीर्ष पर कब्जा जमा लिया है। ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक हिंदी फिल्म 'जवान' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 525.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। फिल्म दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

तरण आदर्श ने दी जानकारी

गदर और पठान

'गदर 2' और 'पठान' की कमाई

गुरुवार को 'गदर 2' की कमाई 524. 75 करोड़ रुपये हो गई थी। इस आंकड़े के साथ फिल्म सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्मों में शीर्ष पर पहुंच गई थी। फिल्म ने 'पठान' को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया था। जनवरी में आई 'पठान' की कुल कमाई 524.25 करोड़ रुपये थी। 'गदर 2' को 2001 की मूल फिल्म की लोकप्रियता का फायदा मिला था। वहीं 'पठान' में शाहरुख को करीब 5 साल बाद पर्दे पर देखने की दीवानगी थी।

अन्य फिल्में 

ये हैं शीर्ष हिंदी फिल्में

'पठान' से पहले करीब 6 साल तक 'बाहुबली 2' शीर्ष पर बनी हुई थी। फिल्म ने हिंदी में 510.99 करोड़ रुपये कमाए थे। 2022 में आई यश की फिल्म 'KGF 2' (हिंदी) ने 434.70 करोड़ कमाए थे। इससे पहले 2016 में आई आमिर खान की 'दंगल' की कमाई 387 करोड़ रुपये थी। आमिर की ही फिल्म 'पीके' ने 337 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 2023 में आईं इन तीनों बड़ी फिल्मों ने सभी को पीछे छोड़ दिया है।

उपलब्धि

शाहरुख ने हासिल की यह उपलब्धि

'जवान' दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। इससे पहले 'पठान' ने भी यह आंकड़ा पार किया था। इन आंकड़ों के साथ शाहरुख एक ही साल में 2000 करोड़ रुपयों की फिल्में देने वाले पहले अभिनेता बन गए हैं। अभी दिसंबर में उनकी फिल्म 'डंकी' रिलीज होना बाकी है। जानकारों को इस फिल्म से भी ऐसा ही प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि, यह फिल्म बड़े पर्दे पर प्रभास की 'सालार' से भिड़ेगी।