Loading...
शाहरुख खान ने रचा इतिहास, दुनिया के 100 महान सितारों में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय
दुनिया के 100 महान फिल्म सितारों में शाहरुख खान

शाहरुख खान ने रचा इतिहास, दुनिया के 100 महान सितारों में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय

Nov 19, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। उन्हें अमेरिकी की लोकप्रिय मैगजीन 'वैराइटी' की दुनिया के 100 महान फिल्म सितारों की सूची में जगह मिली है। इस सूची में शाहरुख अकेले भारतीय अभिनेता हैं। उनके साथ मर्लिन मुनरो, मेरिल स्ट्रीप, चार्ली चैपलिन, टॉम क्रूज और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे बड़े कलाकारों के नाम भी शामिल हैं। ये सम्मान शाहरुख के लंबे फिल्मी सफर और दुनियाभर में उनके चाहनेवालों की पहचान को दिखाता है।

उपलब्धि

शाहरुख का दुनियाभर में बजा डंका

अमेरिकी मनोरंजन मैगजीन वैरायटी ने दुनिया के 100 महान फिल्म सितारों की सूची जारी की है। इसमें शाहरुख खान को 92वां स्थान मिला है। बड़ी बात ये है कि वो इस सूची में जगह पाने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता हैं।

यही नहीं, मैगजीन ने उनकी फिल्म 'देवदास' को भी खास बताया है। इस सूची में मर्लिन मुनरो पहले स्थान पर है तो हम्फ्री बोगार्ट दूसरे स्थान पर हैं। चार्ली चैपलिन तीसरे तो टॉम क्रूज 8वें स्थान पर हैं।

गर्व

पहली बार इस खास सूची में शामिल हुए शाहरुख

शाहरुख को पहली बार इस सूची में जगह मिली है। इससे पहले वो 'वैरायटी' की इस खास सूची में शामिल नहीं हुए थे। मैगजीन ने शाहरुख के करीब 4 दशक लंबे फिल्मी सफर और उनके स्टारडम की तारीफ की है।

इसमें उनकी शानदार अभिनय क्षमता, कॉमेडी और पर्दे पर उनकी खास मौजूदगी का भी जिक्र किया गया है। मैगजीन ने उनकी फिल्म 'देवदास' को दर्शकों के लिए जरूर देखने वाली फिल्मों में शामिल किया है।

ADVERTISEMENT

शोहरत

सरहदों के पार शाहरुख का स्टारडम

शाहरुख का स्टारडम किसी सरहद का मोहताज नहीं। लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम से लेकर दुबई के बुर्ज खलीफा तक, हर जगह उनकी बादशाहत की चमक दिखाई देती है।

जर्मनी, फ्रांस और मध्य पूर्व में उनके प्रशंसक हिंदी न समझकर भी उनके पोज और डायलॉग्स के दीवाने हैं। भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान बन चुके शाहरुख की फिल्मों का विदेशों में हॉलीवुड सितारों जैसा इंतजार होता है, जहां रिलीज से पहले ही टिकटों के लिए लंबी कतारें लग जाती हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

हॉलीवुड के दिग्गजों के बीच चमके शाहरुख खान

आगामी फिल्म

क्रिसमस पर 'किंग' लेकर आ रहे शाहरुख

शाहरुख अपनी फिल्म 'किंग' में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को क्रिसमस पर रिलीज होगी।

सुजॉय घोष द्वारा लिखित इस कहानी में शाहरुख एक खूंखार गुरु की भूमिका में हैं, जो अपनी शिष्या के साथ मिलकर बदला लेने की राह पर निकलते हैं।

फिल्म में शाहरुख संग बेटी सुहाना खान, विलेन के रूप में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT