NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार
    अगली खबर
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 28, 2023
    08:34 am

    क्या है खबर?

    आजकल बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का कब्जा है। फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है।

    महज दो दिन में इसकी कमाई 120 करोड़ के पार हो गई, वहीं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर 'पठान' भारतीय सिनेमा की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। हालांकि, शाहरुख की फिल्मों ने पहले भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया है।

    एक नजर उनकी 100 करोड़ी फिल्मों पर।

    #1

    रईस

    शाहरुख की यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ बनी थी। राहुल ढोलकिया ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

    फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे। इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर के लिए शाहरुख को नॉमिनेट किया गया था।

    95 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 281 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म यूट्यूब और एप्पल टीवी पर मौजूद है।

    #2

    चेन्नई एक्सप्रेस

    'चेन्नई एक्सप्रेस' शाहरुख की उन फिल्मों में शुमार है, जो बड़ी जल्दी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी।

    रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख ने 40 साल के एक बैचलर की भूमिका निभाई थी, जो मुंबई में रहता है और उसे ट्रेन में मिली एक लड़की (दीपिका पादुकोण) से प्यार हो जाता है।

    इस फिल्म ने दुनियाभर में 424 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #3

    हैप्पी न्यू ईयर

    शाहरुख की यह फिल्म 2014 में दर्शकों के बीच आई थी। इसमें भी उनके साथ दीपिका ही थीं। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा दिया था।

    फिल्म ने 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को बड़ी जल्दी पार कर लिया था। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 383 करोड़ रुपये बटोरे थे।

    नेटफ्लिक्स पर शाहरुख की यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #4

    जब तक है जान

    यश चोपड़ा ने 2012 में इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन किया था। इसमें शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं। चोपड़ा की दूसरी फिल्मों की तरह इस फिल्म का संगीत भी शानदार था।

    फिल्म की कहानी से लेकर इसके किरदारों तक ने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा था। इस फिल्म को चार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। 50 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 235 करोड़ रुपये कमाए थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #5

    डॉन 2

    फरहान अख्तर ने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन किया था।फिल्म में शाहरुख के साथ प्रियंका चोपड़ा, बोमन ईरानी और कुणाल कपूर जैसे कई कलाकार नजर आए थे।

    फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बेस्ट एक्शन और बेस्ट साउंड डिजाइन के दो फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। शाहरुख इस फिल्म के सह-निर्माता भी थे। 76 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 209 करोड़ रुपये कमाए थे।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर है।

    असफल फिल्में

    शाहरुख की 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकीं असफल फिल्में

    शाहरुख की 2011 में आई फिल्म 'रा.वन' ने बॉक्स ऑफिस पर 203 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन लागत के हिसाब से यह फ्लॉप साबित हुई।

    ऐसा ही कुछ 'जीरो' के साथ हुआ। 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 186 करोड़ रुपये की कमाई तो की, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने पर इसे फ्लॉप माना गया।

    फिल्म 'फैन' ने भी 182 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह भी फिसड्डी साबित हुई।

    जानकारी

    शाहरुख की आने वाली फिल्में

    शाहरुख जल्द ही एटली के निर्देशन में बनी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है। 'जवान' भी शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। वह सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का हिस्सा भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    चौथे दिन 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की कमाई में गिरावट, जानिए फिल्म का कलेक्शन अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    दुनिया की छठी सबसे महंगी फिल्म होगी 'मिशन इम्पॉसिबल 7', जानिए जरुरी बातें टॉम क्रूज़
    'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान अल्लू अर्जुन
    'अवतार 2' ने लागत से दोगुनी कमाई की, 'सर्कस' का निराशाजनक प्रदर्शन जारी दृश्यम 2

    बॉलीवुड समाचार

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' से दूसरा गाना 'छेड़खानियां' रिलीज कार्तिक आर्यन
    अनुपम खेर और नीना गुप्ता की फिल्म 'शिव शास्त्री बालबोआ' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक अनुपम खेर
    कंगना रनौत की हुई ट्विटर पर वापसी, देखिए क्या किया पहला ट्वीट कंगना रनौत
    रश्मिका मंदाना को याद आया बचपन, बोलीं- खुद को कमरे में बंद कर घंटों रोती थी रश्मिका मंदाना

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान की 'पठान' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देखें पठान फिल्म
    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग भारत में इस दिन शुरू होगी पठान फिल्म
    शाहरुख खान की 'पठान' लगभग ढाई घंटे की फिल्म होगी, जानिए रन-टाइम बॉलीवुड समाचार
    'पठान' गेयटी सिनेमा में सुबह-सवेरे रिलीज होने वाली पहली फिल्म, बना चुकी ये धमाकेदार रिकॉर्ड पठान फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025