LOADING...
'किंग' बनकर क्रिसमस पर तहलका मचाने आएंगे शाहरुख खान, बोले- डर नहीं; दहशत हूं
फिल्म 'किंग' का नया वीडियो जारी हुआ

'किंग' बनकर क्रिसमस पर तहलका मचाने आएंगे शाहरुख खान, बोले- डर नहीं; दहशत हूं

Apr 24, 2026
03:56 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान का 2023 में बड़े पर्दे पर कमबैक शानदार साबित हुआ था। एक ही साल में आईं 3 फिल्में 'जवान', 'पठान' और 'डंकी' ने उनके प्रति फैंस की उम्मीदों को दोगुना किया। अब लोगों को उस पल का इंतजार है, जब उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' इस साल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का वीडियो जारी करते हुए लोगों की उत्सुकता को फिर से बढ़ाकर रख दिया है।

वीडियो

वीडियो के साथ रिलीज तारीख का ऐलान

रेड चिलीज़ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसकी शुरुआत शाहरुख की झलक से होती है। वीडियो में उन्हें फिल्म की टैगलाइन, 'डर नहीं, दहशत हूं' बोलते हुए दिखाया गया। कैप्शन है, 'एक ऐसी दहाड़ जो राज को हिला दे। #किंग 24.12.2026 को आ रहा है #Itskingtime' इससे पहले, निर्माताओं ने 24 जनवरी को फिल्म का टीजर वीडियो जारी करते हुए इसकी रिलीज का खुलासा किया था। यह फिल्म 24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आएगी।

फिल्म

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद ने संभाली है, जो इससे पहले 'पठान' में शाहरुख के साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। इसके जरिए अभिनेता 3 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यही नहीं, फिल्म में पहली बार उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी भी इसका हिस्सा हैं।

Advertisement