NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना
    मनोरंजन

    'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना

    'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 04, 2022, 02:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना
    'जवान' के लुक की हो रही 'डार्कमैन' से तुलना

    शुक्रवार को शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म 'जवान' का ऐलान कर दिया। एक मिनट 30 सेकेंड का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर में शाहरुख का लुक काफी इंंटेंस दिख रहा है। उनके पूरे चेहरे पर पट्टी बंधी हुई है। शाहरुख का यह अवतार देखकर कुछ दर्शकों को लग रहा है कि उन्होंने इसे पहले कहीं देखा है। शाहरुख के इस अवतार कि हॉलीवुड फिल्म 'डार्कमैन' से हो रही है।

    'डार्कमैन' जैसे दिखे शाहरुख

    'डार्कमैन' जैसे दिखे शाहरुख

    अगर आपको भी लग रहा है कि आपने यह लुक कहीं देखा है, तो जरूर आपने हॉलीवुड फिल्म 'डार्कमैन' देखी होगी। 1990 की सुपरहीरो फिल्म में अभिनेता लियाम नीसन कुछ ऐसे ही अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का मुख्य किरदार एक वैज्ञानिक है जो आर्टिफिशियल त्वचा बनाने की कोशिश करता है। एक दिन उसका लैब उड़ा दिया जाता है और वह उसमें झुलस जाता है। इसके बाद वह बदला लेने निकलता है और 'डार्कमैन' बन जाता है।

    शाहरुख ने कहा- सार्वभौमिक है कहानी

    फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा, "फिल्म 'जवान' एक सार्वभौमिक कहानी है, जो भाषाओं और भौगोलिक क्षेत्रों से परे जाती है। यह फिल्म सभी के मनोरंजन के लिए है। इस अनूठी फिल्म को बनाने का श्रेय एटली को जाता है।" बता दें कि जवान का निर्देशन मशहूर तमिल निर्देशक एटली कर रहे हैं। बॉलीवुड में एटली की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म से तमिल अभिनेत्री नयनतारा भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

    डबल रोल में नजर आएंगे शाहरुख

    रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख 'जवान' में डबल रोल में नजर आएंगे। उनकी एक भूमिका बेटे की है जो खूंखार गैंगस्टर है। वहीं, दूसरी भूमिका पिता की है जो रॉ एजेंट है। फिल्म की फीमेल लीड नयनतारा भी इसमें एक जांच अधिकारी की भूमिका में हैं। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख और नयनतारा के अलावा फिल्म में अभिनेत्री प्रियामणि और कॉमेडियन योगी बाबू भी काम करेंगे। इनके अलावा बॉलीवुड स्टार सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी फिल्म का हिस्सा हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'जवान' 2 जून 2023 को रिलीज हो रही है। इसी के साथ यह तय हो गया है कि अगले साल शाहरुख की तीन फिल्में बड़े पर्दे पर आएंगी। 'जवान' के अलावा 'पठान' और 'डंकी' भी 2023 में रिलीज होंगी।

    बड़े पर्दे पर है शाहरुख का इंतजार

    'जवान' की घोषणा होते ही शाहरुख के फैन्स काफी उत्साहित हो गए। शाहरुख पिछली बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इसके बाद से ही प्रशंसकों को उनकी फिल्म का इंतजार था। प्रशंसकों को उनकी फिल्म 'पठान' का भी इंतजार है। 'पठान' में शाहरुख के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। वहीं 'डंकी' में शाहरुख तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। शाहरुख और तापसी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    अरविंद केजरीवाल ने साधा उपराज्यपाल पर निशाना, बोले- वो कौन होते हैं, मैं चुना हुआ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
    टीवी चैनल ऑपरेटर को व्यक्ति ने किया कॉल, बैंक अकाउंट से कट गए 5 लाख रुपये महाराष्ट्र
    रणजी ट्रॉफी: अंकित कालसी ने लगाया सीजन का तीसरा और लगातार दूसरा शतक रणजी ट्रॉफी
    2024 चुनावों तक जेपी नड्डा बने रहेंगे भाजपा प्रमुख, कार्यकाल का विस्तार किया गया भाजपा समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग भारत में इस दिन शुरू होगी शाहरुख खान
    'गदर 2' के बाद सनी देओल लाएंगे 'जिसने लाहौर नहीं देखा', राजकुमार संतोषी से मिलाए हाथ सनी देओल
    कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, 3 भाषाओं में होगी रिलीज कंगना रनौत
    अभिनेत्री एवलिन शर्मा दूसरी बार बनने वाली हैं मां, तस्वीर साझा कर दी खुशखबरी एवलिन शर्मा

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान की 'पठान' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देखें पठान फिल्म
    #NewsBytesExplainer: बुर्ज खलीफा पर 'पठान'; जानें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर कैसे चलता है शो पठान फिल्म
    'पठान' की OTT रिलीज पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए दिशा-निर्देश, करने होंगे ये बदलाव पठान फिल्म
    बुर्ज खलीफा पर दिखा 'पठान' का ट्रेलर, 'झूमे जो पठान' पर थिरके शाहरुख खान पठान फिल्म

    रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट

    शाहरुख ने किया एटली की फिल्म 'जवान' का ऐलान, टीजर लॉन्च बॉलीवुड समाचार
    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी आलिया के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' नेटफ्लिक्स
    एक्टर नहीं, लेखक के रूप में डेब्यू करेंगे शाहरुख के बेटे आर्यन शाहरुख खान
    शाहरुख के प्रोडक्शन की 'लव हॉस्टल' का ट्रेलर रिलीज, 25 फरवरी को आएगी फिल्म शाहरुख खान

    आगामी फिल्में

    'अंदाज अपना अपना' के बाद अब 'अदा अपनी अपनी' लेकर आ रहे राजकुमार संतोषी बॉलीवुड समाचार
    'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू, अली अब्बास जफर ने दी जानकारी टाइगर श्रॉफ
    फिल्म 'गांधी गोडसे- एक युद्ध' पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात महात्मा गांधी
    अर्जुन कपूर और सारा अली खान पहली बार फिल्म में साथ नजर आएंगे- रिपोर्ट सारा अली खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023