Page Loader
शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' 31 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में हुई रिलीज
शाहरुख खान की 'बाजीगर' सिनेमाघरों में फिर रिलीज हुई

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' 31 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में हुई रिलीज

Mar 22, 2024
05:16 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में काजोल, शिल्पा शेट्टी और जॉनी लीवर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 12 नवंबर, 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब 31 साल बाद 'बाजीगर' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस खबर की जानकारी खुद किंग खान ने अपने प्रशंसकों दी है।

नोट

शाहरुख ने प्रशंसकों को दिया निमंत्रण 

शाहरुख ने लिखा, 'फ्लैशबैक का जादू स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए तैयार हो जाएं। आपको हमारे 'रेट्रो फिल्म फेस्टिवल' में 'बाजीगर' के साथ उन पलों को फिर से जीने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसे इस जादू को जीवन में लाने का सौभाग्य मिला है। मैं इस पुरानी यादों की यात्रा में आपके साथ शामिल होने के लिए रोमांचित हूं। आइए एक साथ मिलकर बॉलीवुड के शाश्वत युग का जश्न मनाएं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट