Page Loader
'जवान': जपान में दिखी शाहरुख खान की फिल्म की धूम, अभिनेता ने जताया लोगों का आभार 
जापान में धमाल मचा रही 'जवान' (तस्वीर: एक्स/@iamsrk)

'जवान': जपान में दिखी शाहरुख खान की फिल्म की धूम, अभिनेता ने जताया लोगों का आभार 

Dec 01, 2024
03:33 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बीते साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। भारत में धूम मचाने के बाद 'जवान' को 29 नंवबर को जापान में रिलीज किया गया, जहां लोगों से इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब शाहरुख ने जापान के प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है।

नोट

उम्मीद है कि आप इस फिल्म का आनंद लेंगे- शाहरुख

शाहरुख ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मैं जापान से मिल रही प्यार भरी प्रतिक्रियाओं के बारे में पढ़ रहा था...सभी का धन्यवाद। उम्मीद है कि आप इस फिल्म का आनंद लेंगे। हमने यह फिल्म भारत से दुनिया के लिए बनाई है। मुझे खुशी है कि यह हर जगह पसंद की जा रही है। जापान में इसे देखने वाले सभी को मेरा प्यार और धन्यवाद।' 'जवान' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो