'जेलर 2' में बड़ा उलटफेर, शाहरुख खान की जगह अब इस अभिनेता की होगी एंट्री
मनोरंजन
शाहरुख खान को अपनी फिल्म 'किंग' के व्यस्त शेड्यूल की वजह से रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित 'जेलर 2' में कैमियो छोड़ना पड़ा है।
अब मेकर्स ने उनकी जगह ऋतिक रोशन से संपर्क साधा है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही 'जेलर 2' पहली फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद की कड़ी है। इस फिल्म की अभी से खूब चर्चा होने लगी है।
'जेलर 2' कब होगी रिलीज?
फिल्म 'जेलर 2' 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होगी यानी यह गणेश चतुर्थी से पहले दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म की टीम ने अप्रैल में ही शूटिंग खत्म कर ली थी और केक काटकर जश्न मनाया था।
शूटिंग खत्म होने के जश्न की तस्वीरें और वीडियो देखकर इस सीक्वल को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।