शाहरुख खान ने 'किंग' की रिलीज की तारीख का किया ऐलान
मनोरंजन
शाहरुख खान ने आखिरकार अपनी अगली बड़ी फिल्म 'किंग' की रिलीज की तारीख तय हो गई है। 24 दिसंबर, 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में आ जाएगी।
उन्होंने एक्स पर हुए एक फैन सेशन में देरी की अफवाहों को खारिज कर दिया। शाहरुख ने साफ किया कि फिल्म बिल्कुल सही रास्ते पर है और वह इसे इतना बेहतरीन बनाने में लगे हैं कि फैंस का यह लंबा इंतजार बेकार न जाए।
सिद्धार्थ निर्देशित 'किंग' की शूटिंग लगभग पूरी
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।
शाहरुख ने बताया कि शूटिंग के दौरान कई मुश्किलें आईं (उन्होंने कुछ चोटें भी झेलीं), लेकिन अब सब कुछ वापस ट्रैक पर है और फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
एक्शन और गानों से भरपूर यह फिल्म 'डंकी' के बाद शाहरुख को फिर से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कराएगी।