Loading...
शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'किंग' का बड़ा धमाका, मन्नत के बाहर जश्न की खास तैयारी
मन्नत के बाहर जश्न, 'किंग' का बड़ा सरप्राइज

शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'किंग' का बड़ा धमाका, मन्नत के बाहर जश्न की खास तैयारी

Nov 01, 2026
02:31 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' से जुड़ी एक खास झलक 2 नवंबर की आधी रात को जारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ये नया अपडेट शाहरुख के जन्मदिन के साथ जारी किया जाएगा। हालांकि, निर्माताओं ने अभी ये साफ नहीं किया है कि यह फिल्म का टीजर होगा, गाना या कोई दूसरा प्रमोशनल वीडियो।

संकेत

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया ये इशारा

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के एक रहस्यमयी पोस्ट के बाद 'किंग' को लेकर आधी रात को किसी बड़े ऐलान की चर्चा गर्म है।

सिद्धार्थ ने एक्स पर आधी रात 12 बजे एक-एक शब्द के तीन मैसेज साझा किए, जिन्हें मिलाकर लिखा था, 'दुनिया के जश्न मनाने का वक्त आ गया है।'

फैंस कयास लगा रहे हैं कि शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर या कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। हालांकि, इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तैयारी

बांद्रा सी-लिंक रोशन, मन्नत के बाहर जश्न की तैयारियां

शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक को खास रोशनी से सजाया गया है और उनके घर 'मन्नत' के बाहर भी जश्न की जोरदार तैयारियां चल रही हैं।

'पठान' की शानदार कामयाबी के बाद 'किंग' शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद की दूसरी फिल्म है। ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में जहां अभिषेक बच्चन, शाहरुख से भिड़ते दिखेंगे, वही ये पहला मौका होगा, जब उनकी बेटी सुहाना खान उनके साथ पर्दे पर नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

रोशनी से नहाया मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक

ADVERTISEMENT