NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख द्वारा निर्मित फिल्म 'डार्लिंग्स' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट
    अगली खबर
    शाहरुख द्वारा निर्मित फिल्म 'डार्लिंग्स' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट

    शाहरुख द्वारा निर्मित फिल्म 'डार्लिंग्स' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 15, 2021
    09:15 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इस साल कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि आलिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को OTT पर रिलीज किया जाएगा।

    अब खबर आ रही है कि आलिया, शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'डार्लिंग्स' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जा सकती है।

    शूटिंग

    इस साल की पहली तिमाही में शुरू हो सकती है शूटिंग

    शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस के तले में बनने वाली इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

    एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को कहा, "शाहरुख की फिल्म 'डार्लिंग्स' की शूटिंग इस साल की पहली तिमाही में शुरू की जा सकती है। इस फिल्म को इसी साल रिलीज करने की योजना पर काम हो रहा है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है और फिल्म की टीम मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू कर सकती है।"

    जानकारी

    ये कलाकार भी होंगे फिल्म का हिस्सा

    इस फिल्म का निर्माण शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म में जसमीत के रेने बतौर निर्देशक काम रही हैं। इसमें आलिया के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू जैसे कलाकार दिखेंगे।

    कहानी

    मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि पर आधारित होगी फिल्म की कहानी

    फिल्म 'डार्लिंग्स' की कहानी के बारे में सूत्र ने बताया, "फिल्म की कहानी मुंबई के एक मध्यम वर्गीय परिवार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें दो महिलाओं के जीवन को दर्शाया जाएगा, जिन्हें असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्यार मिल जाता है।"

    फिल्म की कहानी एक प्यारी मां-बेटी की जोड़ी के इर्दगिर्द घूमती है, जिसे आलिया और शेफाली पर्दे पर निभाने जा रही हैं। इसकी कहानी विचित्र होगी, जो जिंदगी में पागलपन से भरपूर परिस्थितियों से मुठभेड़ करती हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं आलिया

    आलिया की कई महत्वपूर्ण फिल्में इस साल रिलीज हो सकती हैं। साथ ही वह कई प्रोजेक्ट पर काम भी कर रही हैं। संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में वह महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

    इसके अलावा वह अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्हें रणबीर कपूर के साथ रोमांस करते देखा जाएगा।

    आलिया करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'तख्त' में भी दिख सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    मुंबई

    महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया बैन महाराष्ट्र
    बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के पास हैं ये पांच महंगी चीजें दुबई
    BMC ने तैयार की कोरोना वैक्सीनेशन की योजना, मुंबई में शुरू हुई स्वास्थ्यकर्मियों की ट्रेनिंग भारत की खबरें
    क्रिकेटर सुरेश रैना और गायक गुरु रंधावा मुंबई के पब में पार्टी करते हुए गिरफ्तार महाराष्ट्र

    बॉलीवुड समाचार

    आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'अनेक' से जारी किया अपना फर्स्ट लुक मनोरंजन
    'भूल भुलैया 2' की शूटिंग अनिश्चित काल के लिए रुकी, जानिए क्या है कारण मनोरंजन
    'लाल सिंह चड्ढा' पर फोकस करने के लिए आमिर खान ने बंद किया अपना मोबाइल मनोरंजन
    जोया अख्तर की फिल्म में नजर आ सकती हैं अनन्या पांडे मनोरंजन

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान की ये फिल्में आज तक नहीं हुई रिलीज, हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी हुआ बंद बॉलीवुड समाचार
    DDLJ के 25 साल, 18 देशों में फिर से रिलीज होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    इन फिल्मों के लिए बॉलीवुड सितारों ने नहीं लिया एक भी पैसा, फिल्म हुई सुपरहिट दीपिका पादुकोण
    नहीं बनेगा अमिताभ बच्चन की 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक, जानिए क्या है कारण अक्षय कुमार

    सोशल मीडिया

    लेखा वाशिंगटन के साथ अफेयर के कारण पत्नी से अलग हुए इमरान खान- रिपोर्ट मुंबई
    मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा पर बनेगी बायोपिक भारत की खबरें
    जॉन अब्राहम ने की 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट की घोषणा मुंबई
    अमेरिका के बाद अब UK में भी लॉन्च हुई फेसबुक न्यूज फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025