Page Loader
शाहरुख खान की 'जवान' ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध 
शाहरुख खान की 'जवान' ऑनलाइन लीक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

शाहरुख खान की 'जवान' ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध 

Sep 07, 2023
10:38 am

क्या है खबर?

शाहरुख खान की 'जवान' का दर्शक पिछले लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 'जवान' ने आज (7 सितंबर) सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों की ओर से भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है, लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे निर्माताओं को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, 'जवान' रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक हो गई है।

ऑनलाइन लीक

फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग 

रिपोर्ट के मुताबिक, 'जवान' तमिल रॉकर्स, मूवी रूल्ज, फिल्मी जिला और अन्य टॉरेंट वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन साइटों से लोग इस फिल्म को मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। इसके अलावा G-20 शिखर सम्मेलन के चलते 9 और 10 को दिल्ली में कुछ सिनेमाघरों को बंद किया गया है, जिसमें PVR के 4 थिएटर (PVR प्लाजा, रिवोली, ओडियन, ECX) शामिल हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका सीधा असर 'जवान' की कमाई पर पड़ सकता है।

जवान 

एटली कुमार ने किया है फिल्म का निर्देशन 

फिल्म 'जवान' में शाहरुख की जोड़ी पहली बार साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शक की भीड़ उमड़ रही है। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है। 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है तो वहीं गौरी खान फिल्म की निर्माता हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई है।