Loading...
शफक नाज का करवा चौथ मनाने पर ट्रॉल्स को करारा जवाब, बोलीं- धर्म सम्मान सिखाता है
शफक नाज ने ट्रॉल्स को दिया जवाब

शफक नाज का करवा चौथ मनाने पर ट्रॉल्स को करारा जवाब, बोलीं- धर्म सम्मान सिखाता है

लेखन सयाली
Nov 02, 2026
06:14 pm

क्या है खबर?

टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री शफक नाज ने हाल ही में करवा चौथ मनाया और उसकी खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। हालांकि, इसके चलते लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की और उनके धर्म पर कई सवाल खड़े किए। अब इस पर अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रॉल्स को आड़े हाथों लेते हुए करारा जवाब दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सिंदूर लगाने से धर्म बदल जाता है। साथ ही शफक ने अनादर और आलोचना पर निराशा भी जताई।

शफक

लोगों के कमेंट ने दुखाया शफक का दिल

शफक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर कहा, "हाल ही में मैंने करवा चौथ मनाते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं। मैंने लाल साड़ी पहनी थी और सिंदूर लगाया था। सच कहूं तो, मुझे लगा कि वे अच्छी तस्वीरें थीं। हालांकि, अचानक मुझे अपने कमेंट सेक्शन में लोगों की तरफ से गालियां, ट्रोलिंग और बहुत सारा अनादर देखने को मिल रहा है। ऐसा लगता है कि अगर आप सिंदूर लगा लें, तो आपका धर्म ही बदल जाता है।"

संदेश

शफक ने पूछा- क्या धर्म इतना हल्का है?

शफक ने आगे कहा, "सबसे पहले, मैं एक बात साफ कर देना चाहती हूं। जिन्हें नहीं पता, मेरे पति का नाम जीशान है, वो मुस्लिम हैं। दूसरी बात, सिर्फ इसलिए कि मैंने सिंदूर लगाया है, अब मैं मुसलमान नहीं रही? क्या धर्म इतना हल्का है? कुरान में भी ये बात लिखी है कि दूसरों के धर्म का अनादर करके आपको कभी कुछ हासिल नहीं होगा। आप मुझे ये नहीं बता सकते कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

त्योहार

शफक ने दी ट्रॉल्स को ये हिदायत

शफक ने इस बात पर जोर दिया कि धर्म व्यक्तिगत चुनाव है और इसके लिए किसी का अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

अभिनेत्री ने पौराणिक टीवी शो में काम करने का भी जिक्र किया और बताया कि उन्हें हमेशा से अलग-अलग संस्कृतियों में दिलचस्पी रही है।

उन्होंने कहा कि उनका धर्म सभी का सम्मान करना सिखाता है। शफक ने कहा कि वह हर त्योहार मनाते हुए तस्वीरें डालेंगी और जिन्हें वे पसंद न आएं, वो उन्हें अनफॉलो कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT