अभिनेत्री शफाक नाज ने डेढ़ साल बाद किया शादी का ऐलान, पति संग साझा की तस्वीरें
क्या है खबर?
टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री शफाक नाज ने शादी का ऐलान करके फैंस को चौंका दिया। उन्होंने लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड रहे जीशान के साथ 2024 में चुपचाप शादी कर ली थी, जिसका ऐलान उन्होंने अब जाकर इंस्टाग्राम पर किया है। यही नहीं, अभिनेत्री ने पति के साथ समंदर किनारे से कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी साझा की हैं। शफाक की पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग उस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
पोस्ट
शफाक ने पति के साथ खूबसूरत पलों को साझा किया
तस्वीरों में शफाक अपने पति जीशान के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग का टॉप और बेज रंग की पैट पहनी है, जबकि उनके पति नीले रंग की शर्ट और जींस में नजर आए। शफाक ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने 31 अक्टूबर, 2024 को अपने प्रिय व्यक्ति से शादी की और पिछले डेढ़ साल से मैं अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल जी रही हूं। मेरे पति जीशान से मिलिए।'
परिचय
जानिए कौन हैं अभिनेत्री के पति जीशान
शफाक के पति जीशान मस्कट में रहने वाले एक व्यवसायी हैं। अभिनेत्री ने पहले भी जीशान के साथ में कई तस्वीरें साझा की थीं, लेकिन उनकी पहचान का खुलासा नहीं किया था। 21 जून को आखिरकार उन्होंने अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बता दें, शफाक को शहीर शेख अभिनीत शो 'महाभारत' में 'कुंती' का किरदार निभाकर लोकप्रियता मिली थी। उन्हें 'क्राइम पेट्रोल', 'द लास्ट शो' और 'हलाला' जैसे कई शो और सीरीज में देखा जा चुका है।