फरहान अख्तर की वेब सीरीज में नजर आएंगी शबाना आजमी? निर्देशक शोनाली बोस की पहली पसंद
क्या है खबर?
बीते साल OTT प्लेटफॉर्म और वेब सीरीज में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपना नया अंदाज दिखाया।
जहां कई अभिनेत्रियों ने OTT से अभिनय में अपना कमबैक किया तो वहीं कई अभिनेत्रियों का तेज-तर्रार अंदाज देखने को मिला।
यह सिलसिला अभी जारी है। अब अभिनेत्री शबाना आजमी के एक वेब सीरीज में काम करने की बात सामने आ रही है। वह फरहान अख्तर की एक वेब सीरीज में काम करने जा रही हैं।
प्रोजेक्ट
डेट्स की हो रही है दिक्कत
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक वेब सीरीज में शबाना शामिल हो सकती हैं।
इस सीरीज का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं। इस सीरीज के लिए शबाना, शोनाली की पहली पसंद हैं।
हालांकि, शाबाना एक अन्य प्रोजेक्ट 'हेलो' में काम कर रही हैं, जिसकी वजह से शोनाली के प्रोजेक्ट के डेट्स के साथ तालमेल नहीं बन पा रही है।
सूत्रों का कहना है कि दोनों ही इस साझेदारी की पूरी कोशिश कर रही हैं।
जानकारी
महिला केंद्रित होगी यह वेब सीरीज
इस सीरीज के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कुछ दिन पहले पीपिंगमून में खबर आई थी कि फरहान की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने नेटफ्लिक्स के लिए अपनी वेब सीरीज के निर्देशन के लिए शोनाली को साइन किया है।
इस सीरीज का नाम 'डब्बा कार्टेल' है। यह एक महिला केंद्रित वेब सीरीज होगी।
शोनाली इससे पहले एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'द स्काई इज पिंक' का निर्देशन कर चुकी हैं। वह 'मार्गेरिटा विद अ स्ट्रॉ' के लिए जानी जाती हैं।
फिल्म
करण जौहर की इस फिल्म में नजर आएंगी शबाना
शबाना करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में वह एक हाई क्लास दादी की भूमिका में नजर आएंगी। इस भूमिका में स्लिम नजर आने के लिए उन्होने 10 किलो वजन भी कम किया है।
इस भूमिका में शबाना के लुक के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं।
उपलब्धि
कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं शबाना
शबाना की पहली हिंदी फिल्म श्याम बेनेगल की 'अंकुर' थी। यह फिल्म 1974 में आई थी।
शबाना ने 1973 में ही फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
शबाना कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं।
1998 में शबाना को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2012 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया।