सेथ रोगेन और पेनेलोप क्रूज की 'द इनवाइट' की OTT रिलीज की जानकारी आई सामने
सेथ रोगेन और पेनेलोप क्रूज अभिनीत कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'द इनवाइट' 11 अगस्त, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म को ओलिविया वाइल्ड ने निर्देशित किया है, जिसमें एडवर्ड नॉर्टन भी अहम भूमिका में दिखेंगे। भारत में यह फिल्म पहले जून में रिलीज होनी थी, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हुई और फिर 10 जुलाई को इसे सीमित सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
'द इनवाइट' में खुलेंगे कई राज
'द इनवाइट' की कहानी एक शादीशुदा जोड़े और उनके पड़ोसियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पार्टी में मिलते हैं। इस पार्टी में कई गहरे राज सामने आते हैं और रिश्तों की डोर परखा जाती है।
A24 के बैनर तले बनी इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग हो सकते हैं। अगर आप थिएटर में इसे देखने से चूक गए थे, तो अब घर बैठे प्राइम वीडियो पर इस कॉमेडी फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
यह फिल्म रिश्तों की उलझनों को बड़े मजेदार तरीके से दिखाती है।