Page Loader
पॉप गायिका सेलेना गोमेज हुईं अरबपतियों की सूची में शामिल, जमा की कुल इतनी संपत्ति
सेलेना गोमेज बनीं अरबपति

पॉप गायिका सेलेना गोमेज हुईं अरबपतियों की सूची में शामिल, जमा की कुल इतनी संपत्ति

Sep 07, 2024
11:57 am

क्या है खबर?

मशहूर गायिका सेलेना गोमेज एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उनके नाम अब एक ऐसी उपलब्धि जुड़ गई है, जिसके बाद सेलेना के प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दरअसल, सेलेना को पहली बार ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की प्रतिष्ठित सूची में जगह मिली है। उन्होंने 32 की उम्र में 130 करोड़ डॉलर (लगभग 10,920 करोड़ रुपये) की संपत्ति जमा कर ली है। यह जानकर सेलेना के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

रिपोर्ट

इस ब्यूटी ब्रांड ने बनाया सेलेना को इतना रईस

जहां उनकी दोस्त टेलर स्विफ्ट ने बड़े पैमाने पर अपने संगीत और दौरे से अरबपति का दर्जा हासलि किया, वहीं सेलेना को अरबपति बनाने का श्रेय उनके ब्यूटी ब्रांड रेयर ब्यूटी को जाता है। गोमेज ने फरवरी 2019 में एक बिजनेसवुमन के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपना खुद का ब्यूटी ब्रांड रेयर ब्यूटी लॉन्च किया था। रिपोट के मुताबिक सेलेना की 80 प्रतिशत से अधिक संपत्ति रेयर ब्यूटी में उनकी हिस्सेदारी से हुई है।

ब्रांड

कमाई का मुख्य जरिया बना सेलेना का ब्रांड

सेलेना के ब्रांड की सफलता ने उन्हें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में टेलर स्विफ्ट और रिहाना के साथ सबसे कम उम्र में बिजनेस की दुनिया में अपना नाम कमाने वाली सफल महिलाओं में एक बना दिया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सेलेना ने लुई वुइटन, कोच और प्यूमा जैसी कंपनियों के साथ अपने सौदों से भी जमकर कमाई की है। हालांकि, इसके बावजूद भी उनकी कमाई का मुख्य जरिया रेयर ब्यूटी से जुड़ा है, जो लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

उपलब्धि

इंस्टाग्राम पर दुनिया की तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली स्टार हैं सेलेना

बहुत छोटी उम्र में ही सेलेना ने बड़ी सफलता हासिल की है। 17 साल की उम्र में सेलेना यूनिसेफ की एंबेसडर भी रह चुकी हैं। सेलेना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीज 'बारनी एंड फ्रेंड्स' से किया था। इसके बाद सेलेना ने कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार किए। बता दें कि सेलेना इंस्टाग्राम पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 42 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

कूुकु

2017 में हुआ था सेलेना का किडनी ट्रांसप्लांट

सेलेना बायपोलर डिसऑर्डर से भी जूझ चुकी हैं। 2022 में उन्होंने कहा था, "मैं कभी मां नहीं बन पाऊंगी। कभी बच्चे को जन्म नहीं दे पाऊंगी। ऐसा उन दवाइयों की वजह से होगा, जो मैं बायपोलर डिसऑर्डर को ठीक करने के लिए खा रही हूं। दवाइयां बच्चे को जन्म देने और बच्चे दोनों के लिए घातक साबित हो सकती हैं।" 2017 में सेलेना का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। वह ल्यूपस नाम की बीमारी से जूझते हुए डिप्रेशन में भी रहीं।