
पॉप गायिका सेलेना गोमेज ने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से की सगाई, तस्वीरें साझा कर लुटाया प्यार
क्या है खबर?
हॉलीवुड की जानी-मानी गायिका और संगीतकार सेलेना गोमेज एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और रिकॉर्ड निर्माता बेनी ब्लैंको से सगाई कर ली है।
सेलेना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बेनी के साथ अपनी सगाई की घोषणा की है। तस्वीरों में दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं।
एक तस्वीर में सेलेना को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए देखा जा सकता है।
तस्वीरें
शादी का इंतजार कर रहे प्रशंसक
सेलेना ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अब हमारा रिश्ता हमेशा के लिए एक हो गया है...' एक अन्य तस्वीर में बेनी और सेलेना गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कमेंट में बेनी ने लिखा, 'ये मेरी पत्नी हैं।'
बता दें कि सेलेना और बेनी जून, 2023 से साथ हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
अब प्रशंसक सेलेना और बेनी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
परिचय
जस्टिन बीबर के साथ काम कर चुके हैं बेनी
बेनी का पूरा नाम बेंजामिन जोसेफ लेविन है। वह मशहूर रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। बेनी खुद गाने लिखते हैं और उन्हें रिकॉर्ड करते हैं।
वह सेलेना के पूर्व बॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने बीबर के अलावा एड शीरन, हैल्सी, कैटी पेरी, मरून 5, केशा, ब्रिटनी स्पीयर्स और रिहाना जैसे कलाकारों के लिए कई गाने लिखे हैं।
जब बेनी 6 साल के थे, तब उन्होंने 'नैस के द वर्ल्ड इज योर्स' और 'ऑल-4-वन' गाना रिकॉर्ड किया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें
no way SELENA GOMEZ IS ENGAGED pic.twitter.com/5x6P9W2AZ2
— ana (@withluvselena) December 12, 2024