'बिग बॉस 20' के निर्माताओं पर भड़का स्काउट का परिवार, गलत छवि दिखाने का आरोप
क्या है खबर?
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में स्काउटओपी विवादित प्रतियोगी में से एक बन गए हैं। हालिया एपिसोड में दिखाया था कि एक वाक्या के चलते लव गिल उनसे नाराज हो गई हैं। अब नए प्रोमो में दिखाया गया है कि स्काउट परेशान होकर गार्डन एरिया में एक पेड़ से कूदने की कोशिश करते हैं। उन्हें अपना सिर मुंडवाते दिखाया जाता है और बैकग्राउंड में 'बेखयाली' गाना बजता है। अब उनका परिवार प्रोमो के लिए मेकर्स पर भड़का है।
बयान
स्काउट के परिवार ने निर्माताओं की आलोचना की
अपने बयान में, स्काउट के परिवार ने निर्माताओं पर उनके बेटे की गलत छवि दिखाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने लिखा, 'हमने पूरे सीजन में इस तरह के प्रोमो कट होते देखे हैं, और अब समय आ गया है कि हम इस पर ध्यान दें। हर हफ्ते, एंटरटेनमेंट के नाम पर स्काउट के इर्द-गिर्द एक कहानी बनाई जा रही है। बार-बार, प्रोमो में इंप्रेशन बनाते हैं, लेकिन जब पूरा एपिसोड आता है, तो कॉन्टेक्स्ट अक्सर एक अलग कहानी बताता है।'
नाराजगी
स्काउट के प्रति गलत सोच बनाने की कोशिश
उन्होंने आगे लिखा, 'क्यों लगातार कुछ खास पलों का इस्तेमाल इस तरह से किया जा रहा है जिससे देखने वालों के पूरा एपिसोड देखने से पहले ही स्काउट के बारे में नेगेटिव सोच बन जाए? जिसने इतने सालों में लाखों लोगों का प्यार और सम्मान कमाया है, उसके लिए यह गलत लगता है।'
उन्होंने कहा कि मनोरंजन किसी की प्रतिष्ठा की कीमत नहीं होनी चाहिए।
उधर, स्काउट के फैंस भी प्रोमो में उन्हें कमजोर दिखाने का आरोप लगा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Tomorrow Promo: SCOUT OP enters his KABIR SINGH ERA! @HotstarReality pic.twitter.com/1yPgbdWhBc
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 12, 2026