स्कॉट पेलि का CBS पर बड़ा हमला, संपादक पर लगाए ये गंभीर आरोप
CBS के जाने-माने पत्रकार स्कॉट पेलि ने 2 जून को '60 मिनट्स' से अचानक निकाले जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी पूरी टीम की अचानक हुई बर्खास्तगी को 'ब्लैक थर्सडे नरसंहार' करार दिया।
यह सब तब हुआ जब कुछ ही दिन पहले उनकी टीम ने 2 एमी पुरस्कार जीते थे। स्कॉट का कहना है कि CBS के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें मुख्य संपादक बारी वाइस भी शामिल थीं, ने उन्हें कोई ठोस वजह नहीं बताई।
उन्हें सिर्फ इतना कह दिया गया कि अब उनके लिए कंपनी में कोई जगह नहीं है। इस फैसले ने स्कॉट और उनके साथियों को गहरी उलझन में डाल दिया और वे सोच रहे हैं कि CBS न्यूज अब किस दिशा में जा रहा है।
स्कॉट ने बारी पर लगाया ये आरोप
स्कॉट ने बारी पर अपनी रिपोर्टिंग में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बारी अपनी टीम पर दबाव डाल रही थीं कि मिनियापोलिस में ICE की कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारियों को ज्यादा हिंसक दिखाया जाए।
हालांकि, CBS ने बारी के सुझावों का बचाव करते हुए कहा कि उनका मकसद निष्पक्षता और सच्चाई लाना था।
स्कॉट ने कार्यकारी निर्माता के पद पर निक बिलटन की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निक को TV न्यूज का कोई अनुभव नहीं है।
स्कॉट के मुताबिक, इस समय न्यूजरूम में बहुत तनाव और परेशानी का माहौल बना हुआ है।