NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनू निगम से पहले इन हस्तियों को भी प्रशंसक की वजह से होना पड़ा असहज
    अगली खबर
    सोनू निगम से पहले इन हस्तियों को भी प्रशंसक की वजह से होना पड़ा असहज
    इन हस्तियों को भी प्रशंसक की वजह से होना पड़ा असहज

    सोनू निगम से पहले इन हस्तियों को भी प्रशंसक की वजह से होना पड़ा असहज

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 23, 2023
    08:02 am

    क्या है खबर?

    सोमवार को एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ बद्तमीजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक शख्स ने सेल्फी लेने के दौरान सोनू और उनके बॉडीगार्ड को धक्का दे दिया।

    बद्तमीजी करने वाला शख्स शिवसेना विधायक प्रकाश फटेरपेकर का बेटा था, जिसके कारण मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया।

    यह कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी स्टार को फैन के कारण असहज होना पड़ा हो। कई सितारे ऐसी घटनाओं का सामना कर चुके हैं।

    #1

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान अकसर अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशंसकों को देते आए हैं। वह उन्हें कभी निराश नहीं करते।

    हालांकि, प्रशंसक द्वारा सेल्फी लेने की एक घटना ने उन्हें काफी असहज कर दिया था।

    कुछ समय पहले मुंबई एयरपोर्ट से शाहरुख का एक वीडियो सामने आया था। यहां एक फैन सेल्फी लेने के लिए उनके पास आया और उनका हाथ पकड़कर खींचने लगा।

    इससे शाहरुख काफी असहज हो गए और उन्होंने उसका हाथ झटक दिया।

    #2

    प्रियंका चोपड़ा 

    प्रियंका चोपड़ा को भी ऐसी ही एक घटना का सामना करना पड़ा था।

    'अनजाना अनजानी' के प्रमोशन के दौरान एक फैन ने फोटो खीचने के लिए प्रियंका का हाथ पकड़ लिया था। इससे खीझकर प्रियंका ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।

    इस घटना के बारे में उन्होंने कहा था कि उन्हें तस्वीरें लेने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कोई उन्हें छुए, यह उन्हें कतई पसंद नहीं है। जब उसने उनका हाथ पकड़ा तो वह काफी डर गई थीं।

    #3

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह के अतरंगी अंदाज का हर कोई दीवाना है। रणवीर हमेशा अपने फैन्स का गर्मजोशी से अभिवादन करते हैं। हालांकि, उन्हें भी एक डरावने अनुभव का सामना करना पड़ा।

    रणवीर ने बताया था कि एक बार वह चेंजिंग रूम में थे। वह अपने बाल सुखा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि कोई उनका वीडियो बना रहा है, वो भी लाइट जलाकर।

    इसके बाद उन्होंने उसकी फटकार लगाई और उसका फोन छीन लिया।

    #4

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार के प्रशंसक दुनियाभर में हैं। उनसे मिलने के लिए उनके प्रशंसक दूर-दूर से उनके घर पहुंचते हैं।

    एक बार एक 22 साल के प्रशंसक ने सारी हद पार कर दी थी और रात 1 बजे उनके घर में घुस गया था।

    सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह हरियाणा का रहने वाला है।

    पुलिस ने उसपर घर में जबरदस्ती घुसने के लिए मामला दर्ज किया था।

    #5

    वाणी कपूर

    वाणी कपूर को भी एक प्रशंसक की दीवानगी के कारण ऐसी ही डरावनी घटना का सामना करना पड़ा था।

    एक बार एक प्रशंसक बाइक से उनकी गाड़ी का पीछा करने लगा। यह देखकर उनके ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड तेज की, लेकिन उससे छुटकारा पाने में काफी देर लगी।

    इसके बाद वापसी में वह फिर से उनकी गाड़ी का पीछा करने लगा। इससे वाणी घबरा गईं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार
    शाहरुख खान
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    बॉलीवुड समाचार

    'मिर्जापुर' के अभिनेता शाहनवाज प्रधान का दिल का दौरा पड़ने से निधन मिर्जापुर वेब सीरीज
    'पठान' के चौथे हफ्ते में भी बढ़े स्क्रीन, दुनियाभर में कमाए 980 करोड़ रुपये पठान फिल्म
    गिनीज बुक में दर्ज हैं इन भारतीय फिल्मों और सितारों के नाम, बनाए अनोखे रिकॉर्ड  गिनीज बुक
    'डंकी' के सेट पर प्रशंसकों से मिले शाहरुख खान, वायरल हुआ लुक शाहरुख खान

    अक्षय कुमार

    अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग जल्द होगी शुरू, करोड़ों रुपये के सेट तैयार टाइगर श्रॉफ
    अलविदा 2022: बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों पर दिखा बायकॉट का असर, हो गईं फ्लॉप बॉलीवुड समाचार
    'राम सेतु' की OTT रिलीज की घोषणा, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म रामसेतु फिल्म
    अलविदा 2022: शाहरुख से लेकर दीपिका तक, इन कलाकारों के कैमियो ने दर्शकों को दिया सरप्राइज शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म पठान फिल्म
    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर पठान फिल्म

    रणवीर सिंह

    फिल्म '83' सांकेतिक भाषा में होगी प्रदर्शित, सुनने में असमर्थ लोगों के लिए की गई पहल रिलायंस एंटरटेनमेंट
    रणवीर सिंह ने साझा किया कास्टिंग काउच का किस्सा, प्रोड्यूसर ने पीछे छोड़ दिया था कुत्ता कास्टिंग काउच
    रणवीर सिंह को मिला 'सुपरस्टार ऑफ द डीकेड' अवॉर्ड, आदित्य चोपड़ा को किया समर्पित यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' का टीजर जारी, डबल रोल में दिखे अभिनेता सर्कस फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025