सायनी गुप्ता ने इस पर 9 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा किया दायर, जानें पूरा मामला
अभिनेत्री-निर्माता सयानी गुप्ता ने निर्माता विनीता नेगी के खिलाफ अदालत का रुख किया है। उन्होंने विनीता पर 9 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
यह कदम तब उठाया गया जब विनीता ने सयानी की लघु फिल्म 'असमानी' पर अपनी अधूरी डॉक्यूमेंट्री 'प्रभा' से विचार चुराने का आरोप लगाया।
इस मामले में मेटा, रेडिट और डेक्कन क्रॉनिकल होल्डिंग्स लिमिटेड को भी प्रतिवादी बनाया गया है। एक तत्काल सुनवाई और अंतरिम राहत के लिए दी गई अर्जी पर 3 सितंबर, 2026 को सुनवाई होने की उम्मीद है।
सयानी ने की ये मांग
विनीता का आरोप है कि 'असमानी' ने उनके काम से एक बूढ़ी महिला और एक विंटेज कार जैसे कई तत्व लिए हैं। वहीं, सयानी का कहना है कि ये तो ऐसे आम विषय हैं, जिनका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।
इस विवाद के कारण 'असमानी' को भारतीय फिल्म उत्सव न्यूजीलैंड से हटा दिया गया। अब सयानी मुआवजे के साथ-साथ बिना शर्त माफी और सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोपों का खंडन चाहती हैं।
साथ ही, उन्होंने ऑनलाइन मौजूद मानहानिकारक पोस्ट और लेख हटाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इन दावों से उनके करियर और प्रतिष्ठा को बहुत नुकसान हुआ है।