'सेव द टाइगर्स 3': सपनों की नौकरी या घर का सुकून? पतियों की इस मजेदार जंग को मिली तगड़ी रेटिंग
तेलुगू कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'सेव द टाइगर्स 3' अब जियो सिनेमा पर उपलब्ध है। इस सीरीज को माही वी राघव और प्रदीप अधवैथम ने मिलकर बनाया है, जबकि इसके निर्देशक श्रीराम एरागम हैं। सीरीज में प्रियदर्शी पुलिकोंडा, अभिनव गोमाथम और चैतन्य कृष्णा मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ पवनी गंगीरेड्डी और जोर्डर सुजाता भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं।
भगवान इंद्र ने पतियों को दी 'सपनों की नौकरी'
ये शो आज के दौर के रिश्तों पर एक मजेदार नजर डालता है। कहानी में भगवान इंद्र देखते हैं कि कुछ पति अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान और नाखुश हैं। इसके बाद वो उनमें से 3 पतियों को उनके सपनों की नौकरी दे देते हैं एक को MLA, दूसरे को स्क्रीनराइटर और तीसरे को CEO बना देते हैं। भगवान इंद्र बस ये देखना चाहते हैं कि क्या कामयाबी मिलने के बाद उनकी घरेलू जिंदगी में कोई बदलाव आता है। दर्शकों को ये शो बेहद पसंद आया है और इसे 10 में से 8 की शानदार रेटिंग मिली है। इस शो की एक और खास बात ये है कि इसमें वेन्नाला किशोर ने भगवान इंद्र का एक बेहद अनोखा और मजेदार किरदार निभाया है।