शर्मिला टैगोर की फिल्म 'नायक' सिनेमाघरों में दोबारा देगी दस्तक, जानिए कब देख पाएंगे
क्या है खबर?
उत्तम कुमार और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'नायक' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। सत्यजीत रे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 मई, 1966 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिला।
अब लगभग 58 साल बाद 'नायक' को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
आइए बताते हैं यह फिल्म दोबारा कब रिलीज होगी।
रिलीज तारीख
21 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
'नायक' दोबारा 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।
यह फिल्म 19 जुलाई, 1974 को अमेरिका में रिलीज हुई थी। सत्यजीत रे ने इस फिल्म की कहानी लिखी थी, वहीं इसकी कहानी आरडी बंशल और शरणकुमारी बंसल ने लिखी थी। बता दें कि फिल्म बंगाली भाषा में रिलीज हुई थी।
फिल्म में शर्मिला और उत्तम की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Now this is pure cinema...#Nayak pic.twitter.com/6B7BbGDuhF
— BINGED (@Binged_) February 20, 2025