'लापता लेडीज' के अभिनेता पर हमला, पैसे मांगने पर फिल्ममेकर पुष्पेंद्र सिंह ने सेट पर पीटा; साथी को भी नहीं बख्शा
'लापता लेडीज' फेम अभिनेता सतेन्द्र सोनी ने फिल्ममेकर पुष्येंद्र सिंह पर हमला करने और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। यह पूरा विवाद मध्य प्रदेश में एक फिल्म के सेट पर पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ। सोनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर अपनी आपबीती सुनाई और आरोप लगाया कि उन्हें 8 दिन काम कराने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया और जबरन सेट से जाने के लिए कह दिया गया।
सोनी ने लगाया ये आरोप
सतेन्द्र सोनी ने आरोप लगाया कि फिल्ममेकर पुष्येंद्र सिंह ने उन्हें धमकी देते हुए कहा, "मुझे होटल में मत दिखना।" इसके बाद सिंह और उनकी पत्नी प्रगति चौहान ने कार से सतेन्द्र और उनके 2 साथियों का पीछा किया। सोनी का दावा है कि रास्ते में उन दोनों ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट की, जिसमें बीच-बचाव करने आया उनका एक साथी भी घायल हो गया। अभिनेता ने उन अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनकी और उनकी टीम की मुंबई सुरक्षित वापसी में मदद की।