सारा अर्जुन हुईं रणवीर सिंह की मुरीद, बोलीं- वो शोहरत से ज्यादा टीम की फिक्र करते हैं
हाल ही में सारा अर्जुन ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने रणवीर के समर्पण और सेट पर सबके प्रति उनके व्यवहार की जमकर तारीफ की। सारा के मुताबिक, रणवीर बड़े क्रू मेंबर्स से लेकर स्पॉट बॉय तक, सेट पर हर किसी को दिल से सम्मान देते हैं। उन्हें अपनी शोहरत से ज्यादा टीम की कामयाबी प्यारी होती है।
सारा ने किसे दिया 'धुरंधर' की सफलता का श्रेय?
सारा ने फिल्म की दमदार स्क्रिप्ट और प्रतिभाशाली कलाकारों को 'धुरंधर' की कामयाबी का श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि इसकी स्पष्ट स्क्रिप्ट ने सभी कलाकारों में आत्मविश्वास भर दिया था। इसके अलावा, सारा ने अपनी अभिनय प्रक्रिया के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वे किसी किरदार को निभाने के लिए अपने निजी अनुभवों का सहारा नहीं लेतीं, बल्कि उस किरदार की भावनाओं को गहराई से समझने की कोशिश करती हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पापा को भी शुक्रिया कहा, जिन्होंने उन्हें सिखाया कि अभिनय एक पवित्र कला है।