Page Loader
सारा अली खान फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में आदित्य रॉय कपूर के साथ आएंगी नजर
'मेट्रो इन दिनों' के लिए तैयार हैं सारा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@saraalikhan95)

सारा अली खान फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में आदित्य रॉय कपूर के साथ आएंगी नजर

Jan 18, 2023
01:27 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म कर लंदन से लौटी हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'मिशन ईगल' बताया जा रहा है। हालांकि, अभी निर्माताओं की ओर से फिल्म के शीर्षक का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। अब सारा अपनी एक और आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की तैयारियों में जुट गई हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं।

सारा

पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी सारा

इस फिल्म में सारा पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसमें कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, अली फजल, फातिमा सना शेख और पंकज त्रिपाठी भी हैं। इसके बाद सारा जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म 'गैसलाइट' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'लुका छुप्पी 2' भी है। उन्हें पिछली बार अक्षय कुमार के साथ 'अतरंगी रे' में देखा गया था।