'बिग बॉस' के बाद नए शो में दिखेगा सपना चौधरी का जलवा, 36 सितारों के बीच संभालेंगी कमान
मनोरंजन
'बिग बॉस' से घर-घर में पहचान बनाने वाली सपना चौधरी एक बार फिर नए शो के साथ दर्शकों के बीच आने वाली हैं। वो 'कर्मा दा खेल' में 'थ्रोन लीडर' की भूमिका निभाएंगी। इस शो में 36 मशहूर हस्तियों और 11 आम लोगों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। शो इस साल के आखिर में दुनियाभर में लॉन्च होगा। इसमें सपना चौधरी एक नए और पहले कभी न देखे गए अंदाज में नजर आएंगी।
'कर्मा दा खेल' में 'युग रूम' का अनोखा कॉन्सेप्ट
'कर्मा दा खेल' में रियलिटी शो के अंदाज को नए तरीके से पेश किया जाएगा। इसमें 4 'युग रूम', दो 'डायमेंशन' और 'गेट ऑफ फेट' नाम का खास फीचर होगा। शो का संचालन एक मशहूर होस्ट करेंगे। इसमें फिल्मी सितारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, गायकों और आम लोगों को एक साथ मुकाबला करते देखा जाएगा। इस बीच सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके पति से जुड़े कानूनी विवादों की खबरें भी सामने आई हैं।