हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू से तलाक की अर्जी दायर कर दी है। जनवरी 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के लिए यह एक बड़ा कदम है।
हाल ही में सपना को वीर के नाम का टैटू हटवाते हुए देखा गया, जिससे लगता है कि वह अब अपने जीवन में एक नई शुरुआत कर रही हैं।
2 बच्चों के माता-पिता होने के नाते, वह अब जीवन के इस नए पड़ाव पर आगे बढ़ रहे हैं।
सपना ने वीर से अलगाव पर कही ये बात
NMF न्यूज से बातचीत करते हुए सपना ने बताया कि उनके और वीर के अलगाव की वजहें पूरी तरह से निजी हैं।
उन्होंने इस दौरान इस बात पर भी अपने विचार रखे कि कैसे पुरुष और महिला प्यार को अलग-अलग नजरिए से देखते और महसूस करते हैं।