Page Loader
सान्या मल्होत्रा ने इस फिल्म के लिए 10,000 लड़कियों को दी थी मात
10,000 लड़कियों को मात देकर सान्या मल्होत्रा के हाथ लगी थी 'दंगल' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sanyamalhotra_)

सान्या मल्होत्रा ने इस फिल्म के लिए 10,000 लड़कियों को दी थी मात

Feb 25, 2025
11:07 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आज यानी 25 फरवरी को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्मस्थान दिल्ली है और वह यहीं पली-बढ़ी हैं। सान्या ने साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अपनी पहली ही फिल्म से सान्या ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी, लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के ऑडिशन में सान्या ने तकरीबन 10,000 लड़कियों को मात दी थी।

ऑडिशन

ऑडिशन में 10,000 लड़कियों को दी मात 

सान्या ने फिल्म 'दंगल' में पहलवान बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। उन्हें देख लगा था, मानों वह असल में पहलवानी करती हों। उन्होंने अपने किरदार को दिल से जिया। यही वजह है कि पहली ही फिल्म से सान्या के रास्ते बॉलीवुड में पूरी तरह से खुल गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म के लिए तकरीबन 10,000 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था, लेकिन इन सभी लड़कियों को पछाड़ सान्या ने यह फिल्म अपने नाम की थी।

दंगल 

'दंगल' ने कमाए थे इतने करोड़ रुपये 

सान्या के अलावा फिल्म 'दंगल' में आमिर खान, साक्षी तंवर और फातिमा सना शेख जैसे सितारों ने भी अभिनय किया था। 23 दिसंबर, 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। इस फिल्म का बजट केवल 70 करोड़ रुपये था। 'दंगल' ने भारत में 387.38 करोड़ रुपये कारोबार किया था, वहीं दुनियाभर में यह 2070.3 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा और ZEE5 पर देख सकते हैं।