NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'देवदास' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, ये हैं संजय लीला भंसाली की 5 सबसे कमाऊ फिल्में 
    अगली खबर
    'देवदास' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, ये हैं संजय लीला भंसाली की 5 सबसे कमाऊ फिल्में 
    ये हैं संजय लीला भंसाली की 5 सबसे कमाऊ फिल्में

    'देवदास' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, ये हैं संजय लीला भंसाली की 5 सबसे कमाऊ फिल्में 

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Feb 24, 2025
    11:52 am

    क्या है खबर?

    धारावाहिक 'भारत एक खोज' के संपादन से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले संजय लीला भंसाली आज उस मुकाम पर हैं, जहां उनके साथ हर बड़ा स्टार काम करना चाहता है। वह हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशकों में से एक हैं।

    भंसाली का सिनेमा बनाने का अपना अलग अंदाज है, जो उन्हें खास बनाता है। वह आज यानी 24 फरवरी को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए इस मौके उनकी 5 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बताते हैं।

    #1

    'देवदास'

    साल 2002 में आई फिल्म 'देवदास' हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक हैं। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।

    भंसाली ने इस फिल्म का न सिर्फ निर्देशन किया, बल्कि फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी।

    'देवदास' ने बॉक्स ऑफिस पर 90.63 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, जबकि इसका बजट 30 करोड़ रुपये है।

    यह फिल्म जियो सिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    #2

    'गंगूबाई काठियावाड़ी'

    आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म 25 फरवरी, 2022 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे।

    आलिया के अलावा इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, सीमा पाहवा, जिम सर्भ और अजय देवगन जैसे कलाकार भी नजर आए।

    180 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर 211.5 करोड़ रुपये कमाए थे।

    इस फिल्म का आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #3

    'बाजीराव मस्तानी'

    रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को 18 दिसंबर, 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

    कुल 145 करोड़ रुपये की लागात में बनी 'बाजीराव मस्तानी' ने 362 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।

    इस फिल्म का निर्माण भंसाली ने टाइगर शर्मा और किशोर लुल्ला के साथ मिलकर किया था। वह फिल्म के निर्देशन भी हैं।

    'बाजीराव मस्तानी' OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर मौजूद है।

    #4 

    'गोलियों की रासलीला राम-लीला'

    इस सूची में चौथी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' हैं, जिसके हीरो रणवीर सिंह थे और हीरोइन दीपिका। भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। सुप्रिया पाठक कपूर और ऋचा चड्ढा जैसे सितारों ने भी इस फिल्म में अभिनय किया था।

    साल 2013 में आई यह फिल्म टिकट खिड़की पर 158.57 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। फिल्म का बजट 88 करोड़ रुपये था।

    इस फिल्म को आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    #5

    'पद्मावत'

    भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला और इसमें दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी और रणवीर सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे। तमाम सितारों की अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी।

    यह फिल्म 25 जनवरी, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 572 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं फिल्म का बजट 190 करोड़ रुपये था।

    ₹यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संजय लीला भंसाली
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    संजय लीला भंसाली

    ऋचा चड्ढा का खुलासा, बोलीं- 'हीरामंडी' में इस्तेमाल हुए सभी आभूषण हैं असली ऋचा चड्ढा
    अध्ययन सुमन बोले- 'हीरामंडी' मेरे जीवन में रोशनी लाई, वरना अपना घर 'जेल' बन गया था शेखर सुमन
    संजय लीला भंसाली को अदिति राव हैदरी में दिखीं मधुबाला, अभिनेत्री ने बताईं ये बातें  अदिति राव हैदरी
    'हीरामंडी' की पाकिस्तानी डॉक्टर ने की बुराई, विवेक अग्निहोत्री ने दिया साथ और उठाए ये सवाल विवेक अग्निहोत्री

    बॉलीवुड समाचार

    दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे अक्षय कुमार समेत ये सितारे अक्षय कुमार
    स्वरा भास्कर का तंज- हिंदुओं पर हुए अत्याचारों पर गुस्सा लोग, दिमाग से मरा हुआ समाज स्वरा भास्कर
    छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर रायगढ़ किले पहुंचे विक्की कौशल, लिखा- इससे अच्छा मौका नहीं विक्की कौशल
    'डाकू महाराज' के OTT पर आने से पहले नेटफ्लिक्स ने हटाए उर्वशी रौतेला के सारे सीन उर्वशी रौतेला

    जन्मदिन विशेष

    रवीना टंडन इस अभिनेता के प्यार में करने वाली थीं आत्महत्या, खूब उड़ीं अफेयर की खबरें रवीना टंडन
    अदिति राव हैदरी इस बड़े राजघराने से रखती हैं ताल्लुक अदिति राव हैदरी
    अनन्या पांडे के जन्मदिन पर वॉकर ब्लैंको ने किया प्यार का इजहार, लिखा- तुम खास हो अनन्या पांडे
    सारा अली खान से स्कूल में घबराती थीं अनन्या पांडे, देखते ही बदल देती थीं रास्ता  अनन्या पांडे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025