NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'एनिमल' पर भड़के थे जावेद अख्तर, अब निर्देशक संजय गुप्ता ने किया कटाक्ष
    अगली खबर
    'एनिमल' पर भड़के थे जावेद अख्तर, अब निर्देशक संजय गुप्ता ने किया कटाक्ष
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर बोले संजय गुप्ता, जावेद अख्तर पर कसा तंज

    'एनिमल' पर भड़के थे जावेद अख्तर, अब निर्देशक संजय गुप्ता ने किया कटाक्ष

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 25, 2024
    11:03 am

    क्या है खबर?

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल 'को रिलीज हुए 2 महीने पूरे होने वाले हैं और इस पर अब भी बहस जारी है।

    बॉलीवुड से जुड़ीं हस्तियां भी इस पर लगातार राय दे रही हैं। फिल्म को लेकर 2 गुट बने हुए हैं। एक फिल्म की आलोचना कर रहा है तो एक इसका बचाव।

    मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने 'एनिमल' पर जमकर निशाना साधा था। अब निर्देशक संजय गुप्ता ने उन पर कटाक्ष किया है।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    बयान

    क्या कहा था जावेद ने?

    बता दें कि अजंता एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान जावेद ने 'एनिमल' की सफलता पर बात करते हुए इसे खतरनाक बताया था।

    उन्होंने 'मेरे जूते चाटो' वाले सीन पर आपत्ति जताई और कहा कि अगर एक फिल्म में आदमी कहे कि एक औरत को थप्पड़ मारने में क्या खराबी है और वो सुपर-डुपर हिट हो जाए तो ये बड़ी खतरनाक बात है।

    हालांकि, विरोध के बावजूद 'एनिमल' दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

    दो टूक

    गुलाबी रंग के चश्मे से दुनिया देख रहे जावेद- संजय

    संजय एक हालिया बातचीत में बोले, "जावेद अब भी गुलाबी रंग के चश्मे से दुनिया को देख रहे हैं। वह स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि समाज बदल चुका है। हम वो नहीं हैं, जो 10 साल पहले थे। हमारे पास वो दया और उतना धैर्य नहीं है।"

    उन्होंने कहा, "देखिए हमें और मीडिया को कैसे बरगलाया जा रहा है। हम सामान्य स्थिति में वापस नहीं लौटेंगे, इसलिए मुझे नहीं लगता कि फिल्म या समाज पर दोष मढ़ना सही है।"

    कटाक्ष

    "लोगों को संदीप से समस्या है"

    संजय ने निर्देशक अनुराग कश्यप का समर्थन किया, जिन्होंने 'एनिमल' के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की भी जमकर सराहना की थी।

    उन्होंने कहा, "अनुराग, संदीप का बचाव कर रहे हैं और वह बिल्कुल सही हैं। वह कह रहे हैं कि फिल्म की आलोचना करें, फिल्म को बनाने वाले की नहीं। 'एनिमल' में लोगों को संदीप से समस्या है। दरअसल, संदीप ने अपनी फिल्म से बहुत लाेगों को असहज कर दिया है।"

    आगामी फिल्म

    'विस्फोट' लेकर आ रहे हैं संजय

    संजय ने फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से बॉलीवुड में निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे।

    ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। वह 'कांटे', 'शूटआउट' सीरीज और 'मुंबई सगा' जैसी गैंगस्टर की दुनिया को दर्शाने वाली एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

    संजय फिल्म 'विस्फोट' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें रितेश देशमुख और फरदीन खान अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म सीधे OTT पर आएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जावेद अख्तर
    एनिमल फिल्म
    एनिमल फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए 2 और प्रतिनिधिमंडल रवाना; थरूर अमेरिका, पांडा सऊदी अरब निकले पाकिस्तान समाचार
    करण जौहर अब तक ये रिएलिटी शोज कर चुके होस्ट, एक में बने थे लव गुरु करण जौहर
    अचानक आने वाले खर्चों से बजट को कैसे बचाएं? पर्सनल फाइनेंस
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    जावेद अख्तर

    कंगना रनौत ने फिर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जावेद अख्तर ने कहा था तुम आत्महत्या करोगी बॉलीवुड समाचार
    भारत के सबसे महंगे गीतकार, जानिए कितनी लेते हैं एक गाने की फीस बॉलीवुड समाचार
    पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचती थीं शबाना आजमी, जानिए उनके जीवन की दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार
    जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, लगाया छवि खराब करने का आरोप बॉलीवुड समाचार

    एनिमल फिल्म

    'एनिमल': 'पैड' वाले विवादित सीन पर डायलॉग राइटर ने कही ये बात एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई में भारी गिरावट, जानें 18वें दिन का कारोबार  रणबीर कपूर
    'एनिमल' के बाद आएंगी संदीप रेड्डी वांगा की एक के बाद एक 3 फिल्में, हुआ ऐलान एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'एनिमल' की कमाई की रफ्तार हुई धीमी, 19वें दिन का कारोबार रहा सबसे कम एनिमल फिल्म

    एनिमल फिल्म

    'एनिमल' की खराब समीक्षा करने वाले समीक्षकों पर भड़के संदीप रेड्डी वांगा, बताया 'अनपढ़' एनिमल फिल्म
    'एनिमल' ने 20वें दिन 'गदर 2' को पछाड़ा, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'एनिमल' ने डटकर किया 'डंकी' का सामना, जानें 21वें दिन का कारोबार  एनिमल फिल्म
    एनिमल: दूसरी शादी वाले विवाद पर संदीप रेड्डी वांगा ने तोड़ी चुप्पी, बताई वजह एनिमल फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: क्या है फिल्मों के जॉनर और सब-जॉनर में अंतर? जानिए इनके प्रकार #NewsBytesExplainer
    सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती, घुटने की हुई सर्जरी तो कंधे में भी लगी चोट सैफ अली खान
    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सिनेमाघरों में दिखी रामलला की धूम, कई शहरों में शो हाउसफुल राम मंदिर
    अयोध्या में दिखा सितारों का पारंपरिक अवतार, रामायण को दर्शाती आलिया की साड़ी ने खींचा ध्यान आलिया भट्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025