LOADING...
फिल्म 'आखिरी सवाल' की बदल सकती है रिलीज तारीख, आखिर कहां फंसा पेंच?
फिल्म 'आखिरी सवाल' की रिलीज में हो सकता है बदलाव

फिल्म 'आखिरी सवाल' की बदल सकती है रिलीज तारीख, आखिर कहां फंसा पेंच?

May 06, 2026
03:20 pm

क्या है खबर?

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' 8 मई को रिलीज होने के लिए तैयार थी, लेकिन अब ऐसा हो पाना असंभव लग रहा है। खबर है कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की तरफ से रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। पहले ट्रेलर 30 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड की मंजूरी न मिलने के कारण योजना को स्थगित कर दिया गया। अब फिल्म भी सेंसर से हरी झंडी का इंतजार कर रही है।

बदलाव

इस कारण 'आखिरी सवाल' में बदलाव के आसार

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया , "फिल्म की प्रकृति और कथानक ऐसा है कि CBFC के सदस्य सतर्क हैं। फिल्म निर्माताओं ने CBFC समिति को समझाया है कि उनकी फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं और अभिलेखों पर आधारित है, इसलिए इसे रिलीज किया जाना चाहिए। फिल्म निर्माताओं और CBFC के बीच बातचीत में काफी समय लग गया। इसलिए, 'आखिरी सवाल' के निर्माताओं को लग रहा है कि फिल्म को कुछ समय के लिए टाल देना ही समझदारी होगी।"

रिलीज

एक हफ्ते बाद रिलीज हो सकती है फिल्म

सूत्र ने आगे कहा, "फिलहाल, फिल्म निर्माता 15 मई को फिल्म रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। बेशक, यह सेंसर की मंजूरी समय पर मिलने पर निर्भर करेगा। सभी बाधाएं दूर होते ही इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जा सकती है।" राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित 'आखिरी सवाल' RSS के 100 साल के इतिहास से प्रेरित कहानी है। इसमें समीरा रेड्‌डी, अमित साध, नीतू चंद्र और त्रिधा चौधरी जैसे सितारे भी हैं।

Advertisement