फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर जारी, RSS के 100 साल का इतिहास लेकर आए संजय दत्त
क्या है खबर?
'धुरंधर 2' की सफलताओं के बीच, संजय दत्त ने अपनी नई फिल्म 'आखिरी सवाल' का ऐलान किया था। अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर जारी हो गया है, जो संजय और निखिल नंदा द्वारा निर्मित है। टीजर में RSS के 100 साल के इतिहास की एक झलक को प्रस्तुत किया गया है। समीरा रेड्डी लंबे समय के बाद फिल्म के जरिए लौट रही हैं। उनके अलावा अमित साध, नीतू चंद्र और त्रिधा चौधरी जैसे सितारे शामिल हैं।
टीजर
कैसा है 'आखिरी सवाल' का टीजर?
फिल्म, RSS के 100 साल के सफर और उन ऐतिहासिक मुद्दों पर आधारित है, जिसने भारत का भविष्य बदल दिया। टीजर की शुरुआत महाभारत के एक प्रसंग, राजा ध्रुपद के पुत्र धृष्टद्युम्न द्वारा द्रोणाचार्या को मारने की कथा से होती है। इसके बाद, कहानी इतिहास की गहराइयों में उतरती है और महात्मा गांधी की हत्या से लेकर बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसे गंभीर सवालों को उठाती है। यह फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं के पीछे छिपी कई परतों को खोलती है।
रिलीज
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
'आखिरी सवाल' का निर्माण 'निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले किया गया है। पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि कहानी और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं और मोंटी शर्मा का संगीत है। फिल्म में संजय दत्त ने 'प्रोफेसर गोपाल नडकर्णी' का किरदार निभाया है जो काफी प्रभावशाली नजर आता है। यह 8 मई, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।