LOADING...
पिता सुनील दत्त को जयंती पर याद कर भावुक हुए संजय दत्त, साझा की अनदेखी तस्वीरें
पिता सुनील को जयंती पर याद कर भावुक हुए संजय (तस्वीर: ट्विटर/@duttsanjay)

पिता सुनील दत्त को जयंती पर याद कर भावुक हुए संजय दत्त, साझा की अनदेखी तस्वीरें

Jun 06, 2023
03:02 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के सदाबहार अभिनेता सुनील दत्त बेशक हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन प्रशंसकों के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। सुनील की आज (6 जून) 94वीं जयंती है। उनका जन्म 6 जून, 1929 को हुआ था। अब मंगलवार को अपने पिता की याद में अभिनेता संजय दत्त ने सुनील की जयंती पर एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। इसके साथ उन्होंने कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।

पोस्ट

मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं- संजय 

संजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपको बहुत याद करता हूं पापा। जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू, डैड।' गौरतलब है कि सुनील का निधन 2005 में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। उनके निधन से 12 दिन बाद ही (6 जून) उनका 76वां जन्मदिन था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें