NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अल्लू अर्जुन से भिड़ने की तैयारी में संजय दत्त, 'पुष्पा 2' में हुए शामिल
    अगली खबर
    अल्लू अर्जुन से भिड़ने की तैयारी में संजय दत्त, 'पुष्पा 2' में हुए शामिल
    'पुष्पा 2' हुई संजय दत्त की एंट्री

    अल्लू अर्जुन से भिड़ने की तैयारी में संजय दत्त, 'पुष्पा 2' में हुए शामिल

    लेखन पलक
    Mar 06, 2024
    12:13 pm

    क्या है खबर?

    अपने जमाने के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाने वाले संजय दत्त अब दक्षिण भारतीय सिनेमा में धमाल मचा रहे हैं।

    'KGF चैप्टर 2' में खलनायक बनकर सबके छक्के छुड़ाने वाले संजय ने साउथ में धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद वह एक के बाद एक फिल्म से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

    अब ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनकर उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे।

    दरअसल, ताजा खबर के अनुसार अब संजय 'पुष्पा 2' से भी जुड़ गए हैं।

    कैमियो

    कैमियो कर सकते हैं संजय दत्त

    'पुष्पा: द रूल' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और अब निर्माता इसे और भी दिलचस्प और रोमांचक बनाने की योजना बना रहे हैं।

    कथित तौर पर, निर्माता अब अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म में संजय को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं।

    सियासत की एक रिपोर्ट की मानें तो 'पुष्पा 2' में संजय एक मेहमान भूमिका निभा सकते हैं।

    किरदार

    क्या होगा संजय का किरदार?

    कथित तौर पर, संजय सुकुमार निर्देशित इस फिल्म में एक प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका निभा सकते हैं, जो कहानी को एक नया मोड़ देगा।

    इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि अभिनेता का किरदार बहुत शक्तिशाली होगा और उन्हें खतरनाक डॉन के रूप में स्क्रीन पर पेश किया जाएगा।

    हालांकि, यह भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि अभी यह सिर्फ अटकलें हैं और इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    जानकारी

    बतौर खलनायक संजय की तीसरी फिल्म

    इससे पहले दर्शकों ने संजय को यश की 'KGF 2' में अधीरा की भूमिका निभाते देखा था, जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई थी। इसके अलावा, संजय पिछले साल रिलीज हुई थलापति विजय की 'लियो' में एंटनी दास के रूप में भी दिखाई दिए थे।

    अटकलें

    जाह्नवी कपूर भी आ सकती हैं नजर

    हालिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जाह्नवी कपूर भी 'पुष्पा 2' में नजर आ सकती हैं।

    ओटीटीप्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता जाह्नवी को 'पुष्पा 2: द रूल' में एक डांस नंबर करने के लिए लेना चाहते हैं।

    अगर इन खबरों में सच्चाई हुई तो 'पुष्पा 2' अभिनेत्री की पहली तेलुगु फिल्म बन जाएगी।

    बता दें, 'पुष्पा: द राइज' में सामंथा रुथ प्रभु ने 'ऊ अंटावा' पर डांस कर दर्शकों का दिल जीता था।

    फिल्म

    15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

    साल 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज़' ब्लॉकबस्टर होने के बाद निर्माताओं ने इसके दूसरे भाग का ऐलान कर दिया था। दर्शक तभी से 'पुष्पा 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

    अल्लू और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। बता दें, नवंबर 2023 में अभिनेता का स्वास्थय बिगड़ने के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। हालांकि, अब फिर शुरू हो चुकी है।

    'पुष्पा 2' 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संजय दत्त
    अल्लू अर्जुन
    जाह्नवी कपूर
    पुष्पा 2

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    संजय दत्त

    फिल्म 'दुश्मन' को 25 साल पूरे, काजोल ने बताया सबसे डरावनी फिल्मों में से एक काजोल
    जयंती पर मां नरगिस को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, साझा की तस्वीर नरगिस दत्त
    थलापति विजय की फिल्म 'लियो' ने केरल में रचा नया कीर्तिमान, 'RRR' भी छूटी पीछे थलापति विजय
    पिता सुनील दत्त को जयंती पर याद कर भावुक हुए संजय दत्त, साझा की अनदेखी तस्वीरें सुनील दत्त

    अल्लू अर्जुन

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' से रश्मिका मंदाना का पहला लुक जारी, देखिए पोस्टर  रश्मिका मंदाना
    'पुष्पा: द रूल': पुष्पा कहां है? निर्माताओं ने नया वीडियो साझा कर दिया जवाब  पुष्पा फिल्म
    'पुष्पा 2' का टीजर जारी, अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले मिला प्रशंसकों को जबरदस्त तोहफा पुष्पा फिल्म
    जन्मदिन विशेष: अल्लू अर्जुन की फिल्में जिनका आप OTT पर हिंदी में ले सकते हैं मजा जन्मदिन विशेष

    जाह्नवी कपूर

    वरुण ने किया 'बवाल' का बचाव, बोले- अंग्रेजी फिल्में देखते समय कहां जाती है संवेदनशीलता? वरुण धवन
    'बवाल' में ऑश्विज की घटना पर नितेश तिवारी बोले- असंवेदनशीलता नहीं है मकसद नितेश तिवारी
    'बवाल': जाह्नवी कपूर ने साझा किया साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने का अनुभव साजिद नाडियाडवाला
    'बवाल' पर अब इजरायली दूतावास ने जताई आपत्ति, जानिए विवाद पर अब तक किसने क्या कहा नितेश तिवारी

    पुष्पा 2

    'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगे मनोज बाजपेयी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    इसी महीने शुरू होगी 'पुष्पा 2' की शूटिंग, क्या अर्जुन कपूर आएंगे नजर? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'पठान', 'टाइगर 3' को छोड़ 'पुष्पा 2' का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे लोग शाहरुख खान
    अल्लू अर्जुन ने शुरू की फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीर अल्लू अर्जुन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025