कान्स में छाए संदीप पटेल, हॉलीवुड-बॉलीवुड के बीच बांध रहे देसी कहानियों का पुल
जॉर्जिया में रहने वाले और भारतीय मूल के फिल्ममेकर संदीप पटेल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।
यहां उन्होंने अपनी फिल्म 'होली फादर' पेश की, जिसमें एरिक रॉबर्ट्स और मैरी लिरिट जैसे एक्टर्स हैं। यह फिल्म इसी अगस्त में सिनेमाघरों में आने वाली है।
इसके साथ ही, उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म 'सनडाउन टाउन' का भी ऐलान किया। इस फिल्म को हाल ही में US में लॉन्च किया गया है और यह साल 2027 में रिलीज होने वाली है।
संदीप बना रहे हैं जैकी के साथ यह हिंदी फिल्म
संदीप सिर्फ फिल्में ही नहीं बना रहे, बल्कि वह हॉलीवुड और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बीच पुल भी तैयार कर रहे हैं। वह अपनी कंपनी SRHP फिल्म्स के जरिए यह काम कर रहे हैं।
अपनी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ-साथ, वह बॉलीवुड फिल्म 'टू जीरो वन फोर' भी बना रहे हैं, जिसमें जैकी श्रॉफ और अक्षय ओबेरॉय जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।
यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। कान्स में, उन्होंने ग्लोबल फिल्म मार्केट की चर्चाओं में भी हिस्सा लिया और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े निर्माताओं से मुलाकात की। उनका मकसद भारतीय कहानियों को दुनिया भर में पहुंचाना और अलग-अलग संस्कृतियों के बीच और ज्यादा सहयोग शुरू करना है।