Page Loader
मावरा होकेन ने जताई रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा, जानिए क्या कहा
मावरा होकेन ने जताई रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@mawrellous)

मावरा होकेन ने जताई रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा, जानिए क्या कहा

Mar 07, 2025
05:59 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री मावरा होकेन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ पेशेवर जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेता अमीर गिलानी से निकाह किया है, वहीं साल 2016 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म 'सनम तेरी कसम' भी दोबारा सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाल मचा रही है। अब इस बीच मावरा ने रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताई है। आइए जानें उन्होंने क्या है।

बयान

'रॉकस्टार' जैसी फिल्म करना चाहती हैं मावरा

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में जब मावरा से पूछा गया कि वह बॉलीवुड में किसके साथ काम करना चाहेंगी तो उन्होंने तुरंत रणबीर का नाम लिया। उन्होंने कहा, "मैं रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हूं। मैं उनके साथ 'रॉकस्टार' जैसी फिल्में करना पसंद करूंगी।" बता दें मावरा ने 'सनम तेरी कसम' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके जोड़ीदार हर्षवर्धन राणे थे। इसके बाद मावरा पाकिस्तानी फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी 2' में नजर आईं।

रणबीर

रणबीर के पास हैं ये फिल्में

रणबीर की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी साई पल्लवी के साथ बनी है। फिल्म में साई माता सीता तो रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। रामायण' एक नहीं, बल्कि दो भाग में रिलीज होगी। फिल्म का पहला दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा रणबीर के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है।