LOADING...
संपत जे राम ने गलती से की आत्महत्या, पत्नी को डराने के लिए उठाया था कदम 
कन्नड़ अभिनेता संपत जे राम ने गलती से की आत्महत्या (तस्वीर: फेसबुक/@RajeshDhruva)

संपत जे राम ने गलती से की आत्महत्या, पत्नी को डराने के लिए उठाया था कदम 

लेखन मेघा
Apr 25, 2023
04:54 pm

क्या है खबर?

कन्नड़ अभिनेता संपत जे राम का 22 अप्रैल को निधन हो गया था। अभिनेता बेंगलुरु के नेलमंगला में अपने आवास पर मृत मिले थे। कहा जा रहा था कि काम न मिलने की वजह से वह परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। अब संपत के दोस्त और सह-अभिनेता राजेश ध्रुव ने खुलासा किया है कि अभिनेता पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगाकर बस उन्हें डराना चाहते थे, लेकिन वह अपनी जान से ही हाथ धो बैठे।

बयान

मौत की रात पत्नी से हुआ था संपत का झगड़ा- राजेश

राजेश ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर बताता है कि संपत का फांसी लगाना महज एक मजाक था जो गलत हो गया। उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि संपत कमजोर दिमाग का नहीं था। उस रात में उनका पत्नी के साथ छोटा झगड़ा हुआ थ, जो हर रिश्ते में होता है। एक मजाक के रूप में उन्होंने पत्नी को डराने के लिए आत्महत्या करने की धमकी दी और फांसी लगाने की कोशिश की। दुर्भाग्य से उनकी जान चली गई।"

बयान

गर्भवती हैं दिवंगत अभिनेता संपत की पत्नी

संपत की मौत के बाद यह जानकारी सामने आई थी कि अभिनेता ने एक साल पहले ही शादी की थी। इस बारे में राजेश ने कहा, "मैं संपत और उनकी पत्नी दोनों को कई वर्षों से जानता हूं। यहां तक ​​कि मैंने 12 साल पहले ही उनका प्री-वेडिंग फोटोशूट करा दिया था। अब उनकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती हैं।" राजेश ने लोगों से अपील की कि वह अभिनेता के निधन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।

Advertisement

विस्तार

राजेश के साथ संपत ने शुरू किया था अभिनय का सफर

35 वर्षीय संपत कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजेश के साथ ही लोकप्रिय कन्नड़ धारावाहिक 'अग्निसाक्षी' से की थी। दोनों ने साथ में 'श्री बालाजी फोटो स्टूडियो' नाम की एक फिल्म में भी काम किया, जिसके बाद से ही उनकी लोकप्रियता लोगों के बीच काफी बढ़ गई थी। अभिनेता की मौत पर राजेश ने पोस्ट साझा कर दुख जताया था और कहा था कि इस खबर को वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

Advertisement

महत्वपूर्ण

जरूरी सूचना

आत्महत्या एक गंभीर समस्या है। अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप नीचे दिए नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 आसरा: यह मुंबई स्थित NGO है, जो परेशान और अवसाद से घिरे लोगों की मदद करता है। हेल्पलाइन नंबर- 91-22- 27546669 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस- 080-26995000

Advertisement