Page Loader
सामंथा रुथ प्रभु को क्रिसमस पर खास तोहफे के साथ मिला विशेष संदेश
सामंथा को क्रिसमस पर मिला खास तोहफा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा रुथ प्रभु को क्रिसमस पर खास तोहफे के साथ मिला विशेष संदेश

Dec 25, 2022
06:00 pm

क्या है खबर?

इन दिनों हर कोई क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न में डूबा हुआ है। खासकर फिल्मी हस्तियों की क्रिसमस पार्टियां चर्चा में है। हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें शेयर कर रहा है। कोई खुलकर तो कोई सीक्रेट सैंटा बनकर लोग अपने प्रियजनों को गिफ्ट दे रहे हैं। लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी एक तोहफे की तस्वीर शेयर की है। यह तोहफा उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी खास है।

प्रेरणा

कठिनाइयों का सामना कर रही हैं सामंथा

सामंथा निजी जिंदगी में मुश्किल दौर का सामना कर रही हैं। हालांकि, ये कठिनाइयां उन्हें रोक नहीं सकीं और अपने करियर में वह शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी हिम्मत की तारीफ करते हुए अभिनेता-निर्देशक राहुल रविंद्रन में उन्हें खास तोहफा दिया है। इस तोहफे पर उन्होंने सामंथा को 'वुमन ऑफ स्टील' (स्टील सी मजबूत महिला) कहा है। सामंथा ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन सभी को समर्पित किया है जो किसी न किसी तरह की मुश्किल में हैं।

तोहफा

सामंथा के लिए अभिनेता ने दिया खास संदेश

राहुल ने अपने संदेश में लिखा है, 'सैमी- वुमन ऑफ स्टील। यह सुरंग बहुत लंबी है, इसका छोर नहीं दिखता। वादा किया गया था, लेकिन कोई रोशनी नहीं दिखती। आपके पैर बंधे हैं, लेकिन आप इसे मजबूती से घसीटती हैं, आप अपनी शंकाओं और डर से लड़ती हैं। आप स्टील की बनी हैं और जीत आपका अधिकार है। आप चलते रहिए, जल्द ही सूरज चमकेगा। जो आपको हरा नहीं पाएगा, वह आपको हमेशा के लिए मजबूत बनाकर जाएगा।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

सैमी- वुमन ऑफ स्टील

मुश्किलें

पहले तलाक, फिर बीमारी, मजबूती से कर रहीं सामना

पिछले साल सामंथा पति नागा चैतन्य से अलग हुई थीं। दोनों लंबे समय से साथ थे। दोनों की जोड़ी पर्दे पर भी काफी पसंद की जाती थी। कुछ समय पहले सामंथा मायोसाइटिस नाम की दुर्लभ बीमारी की शिकार हो गईं। मायोसाइटिस एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। इस बीमारी में शरीर में बेहद कमजोरी आ जाती है। हर समय थकान महसूस होती है और मांसपेशियों में दर्द होता है। इससे लड़ते हुए उन्होंने अपनी फिल्म 'यशोदा' का काम पूरा किया था।

लोकप्रियता

'फैमिली मैन 2' से हिंदी दर्शकों के बीच बनाई थी पहचान

चर्चा थी कि बीमारी के कारण सामंथा को अपने प्रोजेक्ट छोड़ने पड़े हैं, लेकिन उनकी टीम ने इसका खंडन किया है। सामंथा पिछले साल आई वेब सीरीज 'फैमिली मैन 2' में मनोज बाजपेयी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हाल ही में सामंथा ने विक्की कौशल की चर्चित फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' साइन की है। इस फिल्म में पहले सारा अली खान नजर आने वाली थीं। उनकी दिनेश विजान की एक फिल्म साइन करने की भी चर्चा है।

पोल

आपको इनमें से किस अभिनेत्री के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है?