Loading...
समीरा रेड्डी बोलीं- बॉलीवुड से कहीं ज्यादा सम्मान, पैसा और स्टारडम मुझे साउथ में मिला
समीरा रेड्डी बोलीं- बॉलीवुड से ज्यादा सम्मान और पैसा साउथ में मिला

समीरा रेड्डी बोलीं- बॉलीवुड से कहीं ज्यादा सम्मान, पैसा और स्टारडम मुझे साउथ में मिला

Nov 20, 2026
01:02 pm

क्या है खबर?

गोवा में अपने दोनों बच्चों की परवरिश के लिए फिल्मों से दूर रहीं समीरा रेड्डी ने हाल ही में संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' से पर्दे पर वापसी की। एक बातचीत में समीरा ने बताया कि बच्चों के लिए संजय ने उनकी शूटिंग वीकेंड पर रखी थी। इस दौरान उन्होंने नई माताओं के काम के घंटों पर चल रही बहस पर अपनी राय रखी और बताया कि बॉलीवुड के मुकाबले साउथ में काम करने का उनका अनुभव बेहतर रहा।

अनुभव

समीरा ने की संजय दत्त की दरियादिली की तारीफ

हिन्दुस्तान टाइम्स से समीरा ने संजय दत्त संग काम करने के अनुभव पर बताया, "हम पहले भी साथ फिल्में कर चुके हैं। गोवा में बच्चों की देखभाल के कारण मैं सालों से फिल्मों और OTT से दूर थी, क्योंकि उन्हें हफ्तों तक छोड़ना मुश्किल था, लेकिन निर्माता संजय दत्त ने दरियादिली दिखाते हुए मुझे सिर्फ वीकेंड पर शूटिंग करने का सुझाव दिया। इस सुविधा के कारण मैंने दो-तीन महीने हर वीकेंड शूट किया और काम का भरपूर आनंद लिया।"

काम के घंटे

"मैंने खुद लंबी शिफ्ट की थी"

समीरा ने नई मांओं के काम के घंटों पर कहा, "मैंने संजय की फिल्म के लिए लगातार लंबी शिफ्ट की थी, ताकि निर्माता का काम समय पर पूरा हो सके। मानती हूं कि नई मां के लिए ब्रेस्टफीडिंग, हार्मोनल बदलाव और काम एक साथ संभालना बेहद कठिन होता है, लेकिन ये दोनों तरफ की समझ का मामला है। अगर निर्माता छूट दे तो ठीक, वरना कलाकारों को भी समझना चाहिए, क्योंकि सेट पर रोजाना करोड़ों का दांव लगा होता है।"

ADVERTISEMENT

दो टूक

बॉलीवुड से ज्यादा सम्मान, पैसा और स्टारडम साउथ में मिला'

समीरा ने बताया, "साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मेरा अनुभव बेहद शानदार रहा। मुझे साउथ में बॉलीवुड के मुकाबले कहीं ज्यादा सम्मान, कलात्मक महत्व, पैसा और स्टारडम मिला। 18 साल बाद भी साउथ के फैंस उन्हें उतना ही प्यार देते हैं और आज भी मुझे फिल्म 'वारनम आयिरम' की 'मेघना' के रूप में याद करते हैं, जबकि बॉलीवुड में लोग मुझे शायद ही उस तरह याद रखते हों।"

ADVERTISEMENT

लगाव

"मैं खुद को पहले एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मानती हूं"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "बॉलीवुड का मेरा कोई फैन शायद यही कहेगा कि हां, एक समीरा रेड्डी हुआ करती थी, वहीं साउथ के फैंस आज भी मेरा गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और कहते हैं, "हम आपसे प्यार करते हैं, आप हमारी 'वारनम आयिरम' की मेघना हैं!" मेरे दिल में अपनी दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए हमेशा सबसे खास जगह रहेगी और मैं खुद को सबसे पहले एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ही मानती हूं।"

बॉलीवुड करियर

ऐसा रहा समीरा रेड्डी का बॉलीवुड सफर

समीरा ने साल 2002 में सोहेल खान के साथ फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

इसके बाद उन्होंने 'डरना मना है', 'मुसाफिर', 'टैक्सी नंबर 9211', 'रेस' और 'दे दना दन' जैसी फिल्मों में काम किया।

खासतौर पर 'मुसाफिर' और 'रेस' में उनके ग्लैमरस अंदाज को पसंद किया गया। साल 2014 में अक्षय वर्दे से शादी के बाद उन्होंने परिवार और बच्चों पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली।

ADVERTISEMENT