LOADING...
आर्यन खान ड्रग केस में समीर वानखेड़े की दो टूक- न रिश्वत ली, न कभी मांगी
समीर वानखेड़े ने रिश्वत के आरोपों को नकारा

आर्यन खान ड्रग केस में समीर वानखेड़े की दो टूक- न रिश्वत ली, न कभी मांगी

Mar 23, 2026
05:25 pm

क्या है खबर?

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने खुद पर लगे रिश्वत के आरोपों से साफ इनकार किया है। साल 2021 में, आर्यन खान से जुड़े ड्रग मामले में उनपर आरोप लगा था कि उन्होंने शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिससे वह उनके बेटे को बचा सकें। 23 मार्च को वानखेड़े ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया कि उन्होंने न तो रिश्वत मांगी और न कभी रिश्वत ली है।

दलील

समीर वानखेड़े के वकील ने हाई कोर्ट को क्या बताया?

वानखेड़े के वकील आबाद पोंडा, भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी की उस याचिका पर बहस कर रहे थे जिसमें उनके खिलाफ 2023 में CBI द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोपों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की गई थी। उन्होंने जज चंद्रशेखर और सुमन श्याम को बताया कि CBI के पास कोई सबूत नहीं है कि वानखेड़े ने रिश्वत की मांग की या रिश्वत ली। NCB को क्रूज 'कोर्डेलिया' पर कथित ड्रग होने की सूचना मिली थी।

सुनवाई

25 मार्च को जारी रहेगी सुनवाई

वकील ने बताया कि कानून के अनुसार क्रूज 'कोर्डेलिया' की तलाशी ली गई और आर्यन समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हाई कोर्ट ने कहा कि वह याचिका में 25 मार्च को सुनवाई जारी रखेगा। बता दें, CBI ने 11 मई, 2023 को वानखेड़े और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश (भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B), और जबरन वसूली की धमकी (IPC की धारा 388), के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया था।

Advertisement