LOADING...
सुनील पाल को 25 लाख रुपये? समय रैना ने सोशल मीडिया पर यूं ली चुटकी 
समय रैना ने सुनील पाल के दावे को बताया फर्जी

सुनील पाल को 25 लाख रुपये? समय रैना ने सोशल मीडिया पर यूं ली चुटकी 

Jul 04, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

कॉमेडी जगत में इन दिनों सीनियर कॉमेडियन सुनील पाल और 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के होस्ट समय रैना आमने-सामने हैं। हाल ही में सुनील ने दावा किया कि उन्होंने समय के शो में आने के लिए मिलने वाले 25 लाख के भारी-भरकम प्रस्ताव को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वो शो में गाली-गलौज नहीं करना चाहते थे, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब समय रैना ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रिया दी।

फिरकी

समय ने सुनील के 25 लाख वाले दावे पर कसा तंज

सुनील के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे पूरी तरह से झूठा करार दिया। इस खबर का एक स्क्रीनशॉट साझा कर उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा, 'फर्जी खबर। सुनील पाल को 25 लाख?' सुनील बोले थे, "समय ने मुझसे बात की थी और कहा था कि वो मुझे 25 लाख देगा। मैंने उससे साफ कह दिया कि मैं शो में गाली-गलौज नहीं करूंगा। इस पर उसने कहा, आप मत करना, लेकिन हम तो करेंगे।"

विवाद

पुराना है समय और सुनील का विवाद

साल 2025 में समय का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' रणवीर अल्लाहबादिया की माता-पिता और शारीरिक संबंधों पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद बड़े विवाद में घिर गया। देशभर में विरोध हुआ और समय व रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज हुई। विवाद बढ़ने पर समय को शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटाने पड़े। तब सनील ने शो की भाषा की आलोचना करते हुए समय को कपिल शर्मा से साफ-सुथरी कॉमेडी सीखने की सलाह दी थी।

Advertisement

मतभेद

कब बढ़ा विवाद?

ये विवाद तब और बढ़ गया, जब 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' के पहले एपिसोड में समय ने सुनील पर अपना पुराना "आप ब्रश क्यों नहीं करते?" वाला जोक दोबारा दोहराया। इस पर पलटवार करते हुए सुनील ने एक वीडियो जारी किया और समय को करारा जवाब देते हुए कहा, "भाई, मैं ब्रश नहीं करता हूं तूने ऐसा मुझे बोला था ना? पर समय रैना तू तो ब्रश करता है, तेरे मुंह से इतनी गंदगी क्यों निकलती है भाई?"

Advertisement