Page Loader
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने फिर पेश हुए समय रैना, पूछताछ जारी
महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए समय रैना (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@maisamayhoon)

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने फिर पेश हुए समय रैना, पूछताछ जारी

Mar 28, 2025
01:55 pm

क्या है खबर?

कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में आपत्तिजनक टिप्पणी और अश्लील कंटेंट के सिलसिले में आज यानी 28 मार्च को एक बार फिर महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए। समय से अभद्र टिप्पणी मामले पर पूछताछ जारी है। महाराष्ट्र साइबर सेल उनके बयान दर्ज कर रही है। बता दें इससे पहले समय 24 मार्च को महाराष्ट्र साइबर सेल के दफ्तर में पहुंचे थे, जहां उनसे अधिकारियों ने 6 घंटे तक पूछताछ की गई।

वीडियो

सामने आया वीडियो

न्यूज एजेंसी ANI ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर समय का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल के दफ्तर में प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कॉमेडियन थोड़े गंभीर अंदाज में नजर आए और उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। बता दें कि समय पिछले एक महीने से भारत में नहीं थे, इसलिए कई बार समन किए जाने के बावजूद वह अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज नहीं करा पाए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

मामला

क्या है पूरा मामला? 

रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा समेत कई अन्य सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पहुंचे थे। शो में रणवीर ने एक प्रतियोगी से पूछा था, "क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर हर दिन संबंध बनाते देखना पसंद करेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?" इसके बाद रणवीर, समय और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि, इस मामले में रणवीर माफी मांग हो चुके हैं।