NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सामंथा से पहले ये अभिनेत्रियां फिल्मों में बनीं अपने से बड़ी उम्र के कलाकार की मां
    अगली खबर
    सामंथा से पहले ये अभिनेत्रियां फिल्मों में बनीं अपने से बड़ी उम्र के कलाकार की मां
    सामंथा रुथ प्रभु से विद्या बालन तक, फिल्मों में अपनी उम्र से बड़े कलाकारों की मां बनीं ये अभिनेत्रियां (तस्वीर- इंस्टा/@samantharuthprabhuoffl)

    सामंथा से पहले ये अभिनेत्रियां फिल्मों में बनीं अपने से बड़ी उम्र के कलाकार की मां

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 03, 2023
    05:50 am

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियाें में हैं। वह इस सीरीज में नादिया बनीं प्रियंका चाेपड़ा की मां का किरदार निभाएंगी।

    सामंथा की 'सिटाडेल' में प्रियंका का किरदार एक बच्चे का है। यहां तक कि इन दोनों अभिनेत्रियों की शूटिंग के दौरान मुलाकात भी नहीं होगी।

    बहरहाल, आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो अपने हमउम्र या अपने से बड़ी उम्र के साथी कलाकारों की मां बन चुकी हैं।

    #1

    विद्या बालन 

    छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा विद्या बालन को हर माध्यम में दर्शकों ने सराहा। OTT पर भी उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए और दर्शकों ने हर बार उन पर खूब प्यार लुटाया।

    फिल्म 'पा' में विद्या ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया और समीक्षकों से खूब वाहवाही लूटी। फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने फिल्मफेयर और IIFA समेत कई पुरस्कार जीते।

    यह फिल्म MX प्लेयर पर है।

    #2

    दीपिका पादुकोण

    आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है। उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाया है। अब उनकी कहानी फिल्म के दूसरे भाग में दिखाई जाएगी।

    दरअसल, जब 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों के बाद OTT पर आई तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दीपिका की झलक साफ-साफ देखी गई।

    इससे साफ हो गया है कि वह दूसरे भाग में रणबीर की मां अमृता का किरदार निभाएंगी।

    #3

    शेफाली शाह 

    अभिनेत्री शेफाली शाह जब मात्र 28 साल की थीं, तब वह 2005 में आई फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में अक्षय कुमार की मां और अमिताभ बच्चन की पत्नी बनी थीं।

    फिल्म में उनके अभिनय को बेहद सराहा गया। शेफाली ने बताया कि 'वक्त' को करने के पीछे एक वजह यह थी कि उन्हें फिल्म के निर्देशक विपुल अमृतलाल, जिनसे उन्होंने अब शादी भी कर ली है, उनके साथ काम करना था।

    यह फिल्म ZEE5 पर है।

    #4

    रीमा लागू

    अभिनेत्री रीमा लागू ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। वह बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार रहीं। फिल्म 'वास्तव' अगर आपने देखी होगी तो इसमें रीमा की भूमिका भी आपको बेशक याद होगी।

    इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की मां का किरदार निभाया था, जिनकी उम्र संजय से कम थी। हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी उनके काम को दर्शकों से हरी झंडी मिली थी।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #5

    शीबा चड्ढा 

    शीबा चड्ढा कोआखिरी बार फिल्म 'डॉक्टर जी' में देखा गया था। उन्होंने फिल्म जीरो में शाहरुख खान की मां का रोल निभाया था. उस समय शाहरुख 53 साल के थे और शीबा की उम्र 46 साल थी।

    फिल्म में भले ही उनकी तारीफ हुई हो, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी और इससे शाहरुख के स्टारडम को तगड़ा झटका लगा था।

    अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #6

    सोनाली कुलकर्णी

    'भारत' में अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने सलमान खान की मां का किरदार निभाया। वह सलमान से 10 साल छोटी हैं। फिल्म में उनकी कास्टिंग पर कुछ दर्शकों ने फिल्म के निर्माताओं को खूब सुनाया।

    हालांकि, सोनाली ने यह साफ कर दिया था कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने हर किरदार पर गर्व होता है।

    'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    जानकारी

    अनुष्का शेट्टी

    कई भाषाओं में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के पहले भाग में अनुष्का शेट्टी ने प्रभास की पत्नी का किरदार निभाया था और फिल्म के दूसरे भाग में उन्होंने प्रभास की मां का किरदार निभाया और मां के किरदार में भी उन्हें उतना ही प्यार मिला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सामंथा रुथ प्रभु
    प्रियंका चोपड़ा
    दीपिका पादुकोण
    विद्या बालन

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    सामंथा रुथ प्रभु

    सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल इंडिया' के सेट पर हुईं घायल, साझा की तस्वीर वरुण धवन
    सामंथा रुथ प्रभु एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितनी फीस लेती हैं? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    राम चरण समेत इस साल ये 6 भारतीय कलाकार कर रहे हैं हॉलीवुड का रुख  राम चरण
    सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'कुशी' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, नया पोस्टर जारी  विजय देवरकोंडा

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के बीच सब ठीक, एक-दूसरे को गले लगाते आए नजर करण जौहर
    NMACC: शाहरुख खान ने किया परफॉर्म, प्रियंका-निक ने बिखेरा ग्लैमर; दूसरे दिन ऐसा रहा समारोह नीता अंबानी
    प्रियंका चोपड़ा से एआर रहमान तक, बॉलीवुड में गुटबाजी का आरोप लगा चुके हैं ये सितारे बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा को बदनाम करने के लिए चलाया गया था अभियान, अपूर्व असरानी ने खोला राज बॉलीवुड समाचार

    दीपिका पादुकोण

    भायंदर: 'पठान' की स्क्रीनिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 9 गिरफ्तार पठान फिल्म
    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात शाहरुख खान
    दीपिका-प्रभास की 'प्रोजेक्ट K' दो भागों में होगी रिलीज, 'बाहुबली' की तर्ज पर बन रही फिल्म प्रभास
    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां कियारा आडवाणी

    विद्या बालन

    जन, जंगल और जीवन के बीच संघर्ष की एक मजबूत कहानी है 'शेरनी', पढ़ें रिव्यू मनोरंजन
    तनुज गर्ग की फिल्म में इस अभिनेता के साथ रोमांस कर सकती हैं विद्या बालन मनोरंजन
    फिल्म 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा नहीं हैं विद्या बालन, खुद बताई सच्चाई कार्तिक आर्यन
    विद्या ने क्यों नहीं की शाहरुख के साथ कोई फिल्म? अभिनेत्री ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025