टेस्ट क्रिकेट: गॉल क्रिकेट स्टेडियम में कैसा रहा है भारत और श्रीलंका का प्रदर्शन?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। भारत ने श्रीलंका को उनके घर पर पिछले 5 टेस्ट में हराया है और शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इस वर्चस्व को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। सीरीज का पहला टेस्ट गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमों के टेस्ट में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
भारत
भारत ने गॉल में जीते हैं 2 टेस्ट मैच
गॉल स्टेडियम में भारत ने कुल 5 टेस्ट मैच (बनाम श्रीलंका) खेले हैं, जिसमें 2 में जीत दर्ज की है और 3 में शिकस्त झेली है।
भारत ने आखिरी बार इस मैदान पर 2017 में टेस्ट मैच खेला था और उसे विराट कोहली की कप्तानी में 304 रन से जीता था।
इससे पहले 2008 में भारतीय टीम ने इस मैदान पर टेस्ट को 170 रन से जीता था। अनिल कुंबले उस मुकाबले में कप्तान थे।
श्रीलंका
श्रीलंका ने गॉल में जीते हैं 27 टेस्ट
इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1998 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसे मेजबान टीम ने पारी और 16 रन से जीता था।
श्रीलंका ने गॉल स्टेडियम में कुल 49 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से मेजबान टीम ने 27 मैच जीते हैं और 15 में हार झेली है।
इनके अलावा 7 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
हाउस्टेट के मुताबिक, श्रीलंका का इस मैदान पर जीत प्रतिशत 55.10 है।
श्रीलंका
गॉल में इन श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन
गॉल में महेला जयवर्धने ने सर्वाधिक रन (2,382) बनाए हैं।
एंजेलो मैथ्यूज ने इस मैदान पर 44.18 की औसत के साथ 2,253 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।
दिमुथ करुणारत्ने ने 49.76 की औसत से 2,040 रन बनाए हैं।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में मुथैया मुरलीधरन ने 18.50 की औसत से 111 विकेट लिए थे।
प्रभात जयसूर्या ने 26.63 की औसत से 81 विकेट लिए थे।
भारत
भारत के इन खिलाड़ियों ने गॉल में किया अच्छा प्रदर्शन
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके विराट कोहली ने इस मैदान पर 2 शतकों और 70.66 की औसत के साथ 212 रन बनाए थे।
वीरेंद्र सहवाग ने 2 पारियों में 130.33 की औसत से 391 रन बनाए थे।
गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने यहां 4 पारियों में 22.07 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किए थे।
साल 2017 में इस मैदान पर एकमात्र टेस्ट खेलने वाले रविंद्र जडेजा ने 2 पारियों में 6 विकेट चटकाए थे।