BAFTA 2026: आलिया भट्ट के हिंदी भाषण से गदगद हुईं सामंथा रुथ प्रभु, दी ये प्रतिक्रिया
क्या है खबर?
79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म पुरस्कार में, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बतौर प्रजेंटर अपना डेब्यू किया। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला पल वह था, जब अभिनेत्री ने वैश्विक मंच पर अपने भाषण की शुरुआत हिंदी से की। उनके इस अंदाज ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का प्यार भी हासिल किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए आलिया पर अपना प्यार बरसाया है।
प्रतिक्रिया
सामंथा ने आलिया के लिए साझा किया खास पोस्ट
सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है जो BAFTA अवॉर्ड्स, 2026 में आलिया द्वारा दिया गया हिंदी भाषण था। इस वीडियो को अभिनेत्री को टैग करते हुए उन्होंने सफेद दिल वाला इमोजी साझा किया। यह पहला मौका नहीं था, जब सामंथा सार्वजनिक तौर पर आलिया पर प्यार लुटाती दिखी हैं। फिल्म 'जिगरा' (2024) की रिलीज के बाद जब आलिया को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, उस वक्त भी सामंथा उनके समर्थन में नजर आई थीं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
“don’t reach for the subtitles just yet” not alia bhatt casually switching up to hindi at the baftas and making the whole room laugh like that pic.twitter.com/Q9KupPB6Jl
— ً (@softiealiaa) February 22, 2026