NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एटली की फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु बनेंगी अल्लू अर्जुन की जोड़ीदार?
    अगली खबर
    एटली की फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु बनेंगी अल्लू अर्जुन की जोड़ीदार?
    अल्लू अर्जुन की फिल्म से जुड़ीं सामंथा रुथ प्रभु?

    एटली की फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु बनेंगी अल्लू अर्जुन की जोड़ीदार?

    लेखन पलक
    Apr 01, 2024
    06:04 pm

    क्या है खबर?

    पिछले साल 'जवान' के साथ पूरे भारत समेत विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धमाकात करने वाले निर्देशक एटली की अगली फिल्म पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

    काफी समय से खबरें आ रही हैं कि निर्देशक अगली बार साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करते दिखेंगे। हालांकि, अभी इसके नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

    अब यह अनाम फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, खबरों के अनुसार इसके लिए सामंथा रुथ प्रभु से बातचीत शुरू हो गई है।

    अटकलें

    सामंथा हो सकती हैं फिल्म में शामिल

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एटली ने अल्लू के साथ अपनी आगामी फिल्म के लिए कास्टिंग भी शुरू कर दी है। यह भी दावा किया जा रहा है कि निर्देशक इस साल अक्टूबर तक फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे।

    अब फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने साझा किया है कि एटली फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं और वह चाहते हैं कि फिल्म में सामंथा हों।

    ऐसे में निर्देशक अभिनेत्री से बातचीत कर रहे हैं।

    बातचीत

    सामंथा और एटली के बीच बातचीत जारी

    सूत्र ने बताया, "फिल्म 'थेरी' में साथ काम करने वाले सामंथा और एटली अब अल्लू की फिल्म में दोबारा साथ नजर आ सकते हैं। दोनों बातचीत कर रही हैं। उन दोनों के बीच पहले से बहुत अच्छा रिश्ता था और वे दोबारा साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।"

    बता दें, सूत्र ने यह भी बताया कि अल्लू और एटली की यह फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और इसमें भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े कलाकार शामिल होंगे।

    जानकारी

    वापसी करेगी सामंथा-अल्लू की जोड़ी?

    अगर यह बातचीत किसी निष्कर्ष पर निकलती है तो इस फिल्म से सामंथा और अल्लू की जोड़ी भी दोबारा वापसी करेगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी 'सन ऑफ सत्यमूर्ति' में मुख्य जोड़ी के रूप में काम कर चुके हैं। दोनों 'पुष्पा' में भी दिखे थे।

    ऐलान

    जल्द होगा फिल्म का आधिकारिक ऐलान

    बीते दिनों खबर आई थी कि एटली और अल्लू की एक जबरदस्त कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म होगी। उस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि इसकी आधिकारिक घोषणा 8 अप्रैल, 2024 को होने वाली है।

    बता दें, यह अल्लू और एटली के बीच पहला सहयोग होगा, जिसे लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं।

    इस फिल्म के अलावा एटली वरुण धवन के साथ आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसमें वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी होंगी।

    फिल्में

    इन फिल्मों के लिए चर्चा में कलाकार

    अल्लू फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह साल 2021 में आई 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। 'पुष्पा 2', 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना दिखेंगी। इसके साथ ही फिल्म के तीसरे भाग 'पुष्पा 3' पर भी काम शुरू हो गया है।

    सामंथा जल्द ही वरुण संग वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आएंगी। अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अल्लू अर्जुन
    सामंथा रुथ प्रभु
    एटली
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    अल्लू अर्जुन

    स्टाइलिश अंदाज में नजर आए 'पुष्पा 2' अभिनेता अल्लू अर्जुन, स्वेटशर्ट ने खींचा ध्यान; जानिए कीमत  पुष्पा 2
    'पुष्पा 2' बनाम 'डंकी': शाहरुख खान से बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर लेंगे अल्लू अर्जुन पुष्पा 2
    निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर बनाएंगे अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म आगामी फिल्में
    फिल्म 'पुष्पा 2' के कलाकारों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार, 2 कलाकार घायल  रश्मिका मंदाना

    सामंथा रुथ प्रभु

    बॉक्स ऑफिस: सामंथा की 'शाकुंतलम' को नहीं मिल रहे दर्शक, जल्द सिनेमाघरों से हटेगी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: सामंथा की 'शाकुंतलम' का संघर्ष जारी, अब तक 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमाए  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    ट्विटर से हटा इन सितारों का ब्लू टिक, जानिए किसने क्या कहा ट्विटर
    सामंथा रुथ प्रभु से पहले फेक एक्सेंट के चलते जमकर ट्रोल हुए ये सितारे जूनियर एनटीआर

    एटली

    'जवान' को ऑस्कर में ले जाने की तैयारी में एटली, बोले- शाहरुख से करूंगा बात शाहरुख खान
    सलमान और रणबीर के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं 'जवान' के निर्देशक एटली, कही ये बात रणबीर कपूर
    जन्मदिन विशेष: 'जवान' के निर्देशक एटली का शानदार सफरनामा, 10 साल में दीं 5 बेजाेड़ फिल्में दक्षिण भारतीय सिनेमा
    नयनतारा: फर्जी खबरों से परेशान अभिनेत्री खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा, करेंगी मानहानि का केस? नयनतारा

    बॉलीवुड समाचार

    'क्रू' से 'पटना शुक्ला' तक, जानिए OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते क्या है खास OTT प्लेटफॉर्म
    वरुण धवन संग बनी मृणाल ठाकुर की जोड़ी, डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे साथ  वरुण धवन
    'बर्फी' से लेकर 'एक विलेन' तक, कोरियन फिल्मों की नकल करके बनीं ये फिल्में मनोरंजन
    इन एनिमेटेड फिल्मों का OTT पर लें मजा, मनोरंजन के साथ दे जाएंगी सीख OTT प्लेटफॉर्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025