
सामंथा रुथ प्रभु अब कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ रहेंगी, ढूंढ रहे घर
क्या है खबर?
सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका नाम लगातार 'फर्जी' के निर्देशक राज निदिमोरू के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।
दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। सामंथा अब सोशल मीडिया पर राज के साथ तस्वीरें भी साझा करने लगी हैं।
ताजा खबर यह है कि अब सामंथा और राज साथ रहने की योजना बना रहे हैं।
रिपोर्ट
घर की तलाश में राज और सामंथा
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा और राज अब एक साथ रहने (लिव-इन रिलेशनशिप) पर विचार कर रहे हैं। दोनों एक घर की तलाश में हैं।
बता दें कि राज और सामंथा की लव स्टोरी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के सेट पर शुरू हुई थी। इसमें सामंथा ने वरुण धवन के साथ काम किया था, जबकि राज और डीके ने इसके निर्देशन की कमान संभाली थी।
शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूजे से प्यार करने लगे।
शादी और तलाक
सामंथा ने 2017 में की थी नागा चैतन्य से शादी
सामंथा ने साल 2017 में अभिनेता नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2021 में दोनों का तलाक हो गया। उनके अलगाव ने लोगों को हैरान कर दिया था।
नागा ने पिछले साल दिसंबर में अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से शादी की है।
राज की बात करें तो उन्होंने 2015 में श्यामाली डे से शादी रचाई थी, लेकिन 2022 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।